Bollywood top 5 romantic songs zihale miskeen yun hi tum mujhse baat karti ho with youtube links old is gold lyrics नोरा-बादशाह के वल्गर गानों ने किया मूड खराब? सुने ये 5 गाने जिनके बोल कानों से रूह तक उतर जाएंगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नोरा-बादशाह के वल्गर गानों ने किया मूड खराब? सुने ये 5 गाने जिनके बोल कानों से रूह तक उतर जाएंगे

आजकल के गानों की डबल मीनिंग और वल्गर लिरिक्स को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो आपके लिए यहां 5 ऐसे गाने हैं जिन्हें सुनकर आपका मूड अच्छा हो जाएगा। ये प्लेलिस्ट आप अपने किसी करीबी को भी भेज सकते हैं।

Tue, 17 March 2026 02:19 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
नोरा-बादशाह के वल्गर गानों ने किया मूड खराब? सुने ये 5 गाने जिनके बोल कानों से रूह तक उतर जाएंगे

बादशाह के टटरी, नोरा और संजय दत्त के सरके-सरके जैसे गानों ने अगर आपका मूड भी खराब कर दिया है तो यहां आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। आपके लिए हमने एक डिटॉक्स लिस्ट तैयार की है जिसमें दिल को छूने वाले गाने हैं। इनकी लिरिक्स ऐसी है जिन्हें सुनकर या पढ़कर आपको लगेगा कि जरूर लिखने वाले पर ईश्वर का आशीर्वाद रहा होगा। यहां आप सुन सकते हैं बॉलीवुड के 5 ऐसे गाने जिनकी लिरिक्स काबिलेतारीफ है।

जिहाले-मस्कीं

इस लिस्ट में पहला गाना है जिहाले-मस्कीं। मूवी का नाम है गुलामी जो 1985 में रिलीज हुई थी। बचपन से हम सब ये गाना सुनते आ रहे हैं और इसके शुरुआती बोल ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं या इसका मतलब नहीं पता होता। जिहाल-ए-मस्कीं मकुन ब-रंजिश, बहाल-ए-हिज्रा बेचारा दिल है... इन लाइनों का मतलब है, इस गरीब की हालत पर गौर करो, जुदाई के गम में ये बेहाल है। इसके आगे की लाइन्स हैं, 'सुनाई देती है जिसकी धड़कन, तुम्हारा दिल या हमारा दिल है।' इस गाने को गुलजार ने लिखा है और यह अमीर खुसरो की गजल से प्रेरित है।

यूं ही तुम मुझसे

यूं ही तुम मुझसे बात करती हो या कोई प्यार का इरादा है? अगर आप किसी से दिल की बात कहने में हिचकिचा रहे हैं तो प्रपोज करने का इससे शराफतभरा तरीका कोई और नहीं हो सकता। यह गाना फिल्म सच्चा झूठा का है। इसे इंदीवर ने लिखा है।

कभी-कभी मेरे दिल में...

कभी-कभी फिल्म का ये गाना बहुत गहराई वाला है। इस गाने को साहिर लुधियानवी ने लिखा है। उनकी शायरी काफी डेप्थ वाली होती थीं। तू अबसे पहले सितारों पे बस रही थी कभी, तुझे जमीं पे बुलाया गया है मेरे लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित के वो टॉप 7 गाने जिस पर आज भी डांस करती हैं लड़कियां

जग घूमेया

सुल्तान फिल्म के इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। वह गाने सिर्फ कानों के लिए नहीं बल्कि दिल के लिए लिखते हैं। जग घूमेया गाने के हर अंतरे को आप ध्यान से सुनेंगे तो सिर्फ प्यार ही प्यार महसूस होगा।

तू ना जा मेरे बादशाह

तू ना जा मेरे बादशाह, एक वादे के लिए एक वादा तोड़के... गुदा गवाह के इस गाने को अगर आपने अब तक ध्यान से नहीं सुना तो बहुत कुछ मिस कर दिया। अगर आप बेहतरीन गानों के शौकीन हैं तो इसकी लिरिस्क को गौर से सुनिए। इसमें अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के बीच हार्ट टचिंग बातचीत है। श्रीदेवी उनसे ना जाने की मिन्नतें कर रही हैं और वह उन्हें गाकर जवाब दे रहे हैं। वह रुकने की वजहें बता रही हैं और वह उन्हें जाने के रीजन दे रहे हैं। श्रीदेवी एक लाइन बोलती हैं, आ मेरे महबूब आ जाने से पहले तुझे मैं जी भरके देख लूं, इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं, तेरी तस्वीर मैं तेरी तस्वीर मैं चाहूं जब आंखें जरा बंद करके देख लूं। ये गाना आनंद बख्शी ने लिखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के वो 7 गाने जिन्हें सुनकर आ जाएगी शरम; बोल इतने अश्लील,लगेगा लिखे किसने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धक-धक करने लगा’ जैसे हिट सॉन्ग गाने वाली अनुराधा पौडवाल क्यों बनीं भजन क्वीन?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।