Sanjay Dutt Nora Fatehi Song Sarke Chunar Controversy Film KD The Devil director wife Rakshita reacted ‘चोली के पीछे’ ठीक था तो 'सरके चुनर' पर हंगामा क्यों?, नोरा फतेही के गाने पर बोलीं डायरेक्टर की पत्नी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘चोली के पीछे’ ठीक था तो 'सरके चुनर' पर हंगामा क्यों?, नोरा फतेही के गाने पर बोलीं डायरेक्टर की पत्नी

Nora Fatehi New Song: फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में ‘केडी द डेविल’ के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस पर बयान दिया है।

Wed, 18 March 2026 07:18 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘चोली के पीछे’ ठीक था तो 'सरके चुनर' पर हंगामा क्यों?, नोरा फतेही के गाने पर बोलीं डायरेक्टर की पत्नी

Nora Fatehi Sanjay Dutt Sarke Chunar Controversy: अपकमिंग साउथ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवादों छिड़ गया है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त हैं। वहीं इस फिल्म को प्रेम ने लिखा और डायरेक्ट किया है। बढ़ते विवाद के बीच प्रेम की पत्नी रक्षिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इस गाने पर इतना बवाल क्यों मचा है?

मेरा पक्ष मायने नहीं रखता - रक्षिता

रक्षिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'हां! हां! मैंने सबकुछ देखा है। मुझे पता है कि आप लोग मुझे अलग-अलग लोगों की पोस्ट में टैग कर रहे हैं। सच तो यह है कि मुझे पता है कि क्या लिखा जा रहा है। मुझे पता है कि क्या हो रहा है। मेरा पक्ष, चाहे मैं इसके समर्थन में हूं या विरोध में, कोई मायने नहीं रखता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोरा के विवादित गाने पर रकीब आलम का जवाब, मैंने नहीं डायरेक्टर ने लिखा गाना

चोली के पीछे पर क्यों नहीं हुआ बवाल?

रक्षिता आगे लिखती हैं, 'जब 'पीलिंग्स', 'ड्रीमम वेकअपम', 'चोली के पीछे' या ऐसे ही सैकड़ों गाने आए थे, तो वो आपको ठीक लगे थे। जब पूरी की पूरी फिल्म में सिर्फ सेक्शुअल इंटरकोर्स के बारे में बात की गई थी तो वो आपको ठीक लगा था। लेकिन अब आपको ये एक गाने पर ऐतराज हो रहा है। मैं अभी भी इसे सही नहीं ठहरा रही हूं, बस पूछ रही हूं ताकि मैं इसे समझ सकूं।”

गाली देने का अधिकार नहीं

रक्षिता ने आगे लिखा, 'एक गाने की वजह से आप उस राइटर के अब तक के काम पर सवाल नहीं उठा सकते। अगर एक फिल्म फ्लॉप हो जाए तो आप फिल्ममेकर को बुरा नहीं कह सकते। क्या आपके पास फिल्ममेकर और लेकख से सवाल करने का अधिकार है? हां, आपके पास उनसे 'क्यों' पूछने का अधिकार है। बिल्कुल है। क्या आपके पास उसे गाली देने का अधिकार है? नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे नहीं लगता उनको शरम है…नोरा के विवादित गाने पर क्या बोलीं कंगना?

कन्नड़ डायरेक्टर की सबसे बड़ी चुनौती

रक्षिता ने आगे कहा, 'आप सब प्रेम से सवाल कर सकते हैं। उसे बता सकते हैं कि क्या सही है और क्या नहीं। लेकिन उसके पिछले काम के बारे में कुछ भी कहना गलत है। मैं आपको आज एक बात बताती हूं। किसी फिल्म को OTT या किसी चैनल को बेचना आज किसी भी कन्नड़ डायरेक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ये सिर्फ हमारी कहानी नहीं है, ये सैंडलवुड की हर फिल्ममेकर की कहानी है। इसलिए किसी के काम के लिए उसे गाली देना गलत है।'

हम वही करेंगे जो सही होगा - रक्षिता

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने भी चिंता जताई, उन सबका शुक्रिया। मैं सच में शुक्रगुजार हूं। मैं यहीं हूं और प्रेम भी यहीं है। ‘KD’ हमारा बच्चा है और आखिर में हम वही करेंगे जो सही होगा। हम पर भरोसा रखिए, ज्यादा मुस्कुराइए, प्यार कीजिए, सिर्फ प्यार।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोरा के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ के बोल किसने लिखे हैं, किस फिल्म का सॉन्ग है ये?

क्यों हो रहा है विवाद?

‘सरके चुनर’ गाने की शुरुआती लाइनों में डबल मिनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जब गाने को फिल्म के ऑफिशियल म्यूजिक पार्टनर आनंद ऑडियो ने हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में अपलोड किया तब बवाल मचा। विवाद की वजह से आनंद ऑडियो इस गाने के हिंदी वर्शन को यूट्यूब से हटा दिया है। बता दें, ये गाना फिल्म ‘केडी द डेविल’ का है और ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।