Seeing the groom drunk on stage the bride refused to marry him स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देख दुल्हन का चढ़ा पारा, शादी से किया इनकार, घराती और बारातियों में मारपीट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देख दुल्हन का चढ़ा पारा, शादी से किया इनकार, घराती और बारातियों में मारपीट

कानपुर में वरमाला के वक्त दुल्हन को शक हुआ कि उसका होने वाला पति शराब के नशे है। इस पर उसने स्टेज पर ही शादी करने से मना दिया। यह बात जब बारातियों को पता चली तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

Wed, 22 April 2026 09:45 PMPawan Kumar Sharma कानपुर, कानपुर देहात
share
स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देख दुल्हन का चढ़ा पारा, शादी से किया इनकार, घराती और बारातियों में मारपीट

UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वरमाला के वक्त दुल्हन को शक हुआ कि उसका होने वाला पति शराब के नशे है। इस पर उसने स्टेज पर ही शादी करने से मना दिया। यह बात जब बारातियों को पता चली तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह गांव के लोगों ने स्थिति संभाली। बुधवार को दिनभर हुई पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र स्थित औरंगाबाद झड़ा गांव के रहने वाले विजयपाल कमल ने अपनी बेटी की शादी चंदर्रा थाना कोंच जिला जालौन के रहने वाले रमेश चंद के बेटे रविकांत के साथ तय की थी। मंगलवार रात बारात आई। रात करीब 10 बजे द्वारचार के बाद बारातियों को भोजन कराया गया। जयमाल के वक्त दूल्हे रविकांत को नशे की हालत में देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। यह बात जब बारातियों को पता चली तो विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में जनातियों और बारातियों में मारपीट शुरू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में बोलेरो का तांडव, दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, भागते वक्त अधेड़ को रौंदा

रिश्तेदारों और गांव के बजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद सुलह-समझौते का प्रयास किया। बुधवार को दिनभर इस पर पंचायत होती रही लेकिन दुल्हन से शादी करने से साफ मना कर दिया। हालांकि वर पक्ष दूल्हे के नशे में होने की बात को खारिज करता रहा। बात नहीं बनने पर दोनों पक्षों ने आपसी लेनदेन का निस्तारण कर लिया और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता होने के बाद बारात वापस चली गई। किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्म परिवर्तन पर परिवार ने पति-पत्नी को पहनाई जूतों की माला, घर से भी किया बेदखल

डीजे बजाने को लेकर वर-वधू पक्ष भिड़े

उधर, इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच हुई मारपीट में दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हाथरस के सिकंदराऊ क्षेत्र से बारात चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। शादी का कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। देर रात समय अधिक होने पर बारात पक्ष के लोगों ने डीजे बंद कराने को कहा। इस पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे का भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात लाए तो जिंदा नहीं बचोगे; धमकी से दारोगा ने ठुकराई शादी, प्रेमी बना दूल्हा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।