After receiving threats daroga refused to marry lover married bride बारात लाए तो जिंदा नहीं बचोगे; धमकी के बाद दारोगा ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने दुल्हन संग लिए सात फेरे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात लाए तो जिंदा नहीं बचोगे; धमकी के बाद दारोगा ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने दुल्हन संग लिए सात फेरे

बस्ती में शादी वाले दिन दूल्हा बने दरोगा को धमकी मिल गई। खुद को दुल्हन का कथित प्रेमी बताते हुए उसने धमकी दी कि अगर बारात लेकर गए तो सही सलामत वापस नहीं लौट पाएगा। यह हरकत देख दूल्हे ने बारात लेकर जाने से ही इनकार कर दिया। हालांकि बाद में दुल्हन के घर वालों ने उसकी शादी प्रेमी से ही करा दी। 

Tue, 21 April 2026 05:17 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, बस्ती
share
बारात लाए तो जिंदा नहीं बचोगे; धमकी के बाद दारोगा ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने दुल्हन संग लिए सात फेरे

UP News: यूपी के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बारात ले जाने से पहले दूल्हा बने दारोगा को जान से मारने की धमकी मिल गई। एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए दूल्हे को धमकाया कि अगर वह बारात लेकर पहुंचा तो वह सही सलामत वापस नहीं लौट पाएगा। उसकी यह हरकत देख दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, दुल्हन के परिजनों ने देर रात प्रेमी से ही शादी करा दी।

ये मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक दारोगा की शादी उस समय रुक गई, जब दुल्हन का कथित प्रेमी मौके पर पहुंचा और दूल्हे को धमकी दी कि अगर वह विवाह करने आएगा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकला, जिसे दूल्हे के परिजन पकड़ नहीं सके। 20 अप्रैल को तय शादी रद्द होने से दुल्हन का परिवार सकते में आ गया और जल्दबाजी में उन्होंने उसी प्रेमी से बेटी की शादी कराने का फैसला कर लिया। सोमवार रात करीब 9 बजे प्रेमी और दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में मेहमान और बिजली गुल, स्मार्ट मीटर से परेशान दूल्हा पहुंचा कलक्ट्रेट

बताया जा रहा है एक परिवार ने अपने बेटे की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ तय की थी। दूल्हा पुलिस विभाग में है और वर्तमान में दारोगा के पद पर लखनऊ में उसकी तैनाती है। शादी की तारीख बीस अप्रैल रखी गई। सोमवार को दूल्हे के घर से बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। नात-रिश्तेदार आने लगे थे। बारात बस्ती शहर के एक मैरिज हॉल में जानी थी। लेकिन इन सबके बीच सोमवार की दोपहर में दूल्हे के घर पर कार लेकर एक युवक पहुंचा। इसने खुद को दुल्हन का कथित प्रेमी बताया और धमकी देते हुए बोला कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आ पाओगे। तेजी से घटे घटनाक्रम से दुल्हा व उसके घरवाले आवाक रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे लिटा दो...शादी की रस्मों के बीच बोला दूल्हा, मच गई चीख-पुकार; पसरा मातम
ये भी पढ़ें:शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट

आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने बारात लेकर जाने से इनकार कर दिया। उधर, युवती के घरवालों ने देर रात प्रेमी से ही शादी करा दी। वहीं, फिल्मी ड्रामा की तरह हुआ ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।