Bolero car ran over the police officer trampled the middle aged man कानपुर में बेकाबू बोलेरो का तांडव, दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, भागते वक्त अधेड़ को रौंदा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में बेकाबू बोलेरो का तांडव, दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, भागते वक्त अधेड़ को रौंदा

कानपुर में दारोगा पर दबंग ने 90 की रफ्तार से बोलेरो चढ़ा दी। यहां से बचकर भागे तो आगे अधेड़ को कुचल दिया। भागने के चक्कर में बोलेरो खाई में जाकर पलट गई। चालक और उसमें सवार लोग भाग निकले। दारोगा गंभीर रूप से घायल गया।

Wed, 22 April 2026 06:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कानपुर में बेकाबू बोलेरो का तांडव, दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, भागते वक्त अधेड़ को रौंदा

UP News: यूपी के कानपुर में वाहन चेकिंग कर रहे दारोगा पर दबंग ने 90 की रफ्तार से बोलेरो चढ़ा दी। यहां से बचकर भागे तो आगे अधेड़ को कुचल दिया। भागने के चक्कर में बोलेरो खाई में जाकर पलट गई। चालक और उसमें सवार लोग भाग निकले। दारोगा गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी घटना बिठूर के मकसूदाबाद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में गाड़ी चला रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे।

बिठूर के टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात मकसूदाबाद भारत पेट्रोल पंप के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब एक बजे कल्याणपुर से 90 की स्पीड में एक लाल रंग की बोलेरो कार आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसे चेक करने के लिए हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। कार की स्पीड धीमी होने की बजाय तेज हो गई। सामने खड़े दरोगा प्रदीप कुमार ने रफ्तार तेज देखी तो वह पीछे की ओर हटे, लेकिन तब तक चालक उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूंखार बंदर ने नवजात बच्चे को बनाया बंधक, घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

घायल दारोगा प्रदीप कुमार को बिठूर के पारस हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां से करीब आधा किमी आगे टिकरा कस्बे के पास कश्यप नगर कल्याणपुर के टेंट हाउस संचालक 46 वर्षीय फूल सिंह सवारी का इंतजार कर रहे थे। बोलेरो कार ने उन्हें भी जोर की टक्कर मारी। छह फीट उपर उछलकर फूल सिंह जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कल्याणपुर के नर्सिंगहोम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि दारोगा प्रदीप कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि टेंट कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।