Three-Day Health Camp Launched in Santkabir Nagar for Government Welfare and Healthcare Initiatives मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं और आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई। इस अभियान का उद्देश्य गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

Sun, 14 June 2026 04:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर परिसर में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में पहुंचे मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर निःशुल्क दवाएं एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण भी किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव एवं शिविर संयोजक भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

बाद में सीएमओ ने भी शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख राम वृक्ष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध हो रही है। जिससे आमजन को काफी लाभ मिल रहा है। शिविर संयोजक गणेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। केंद्र अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने, गर्भवती महिलाओं की जांच, रक्तचाप, शुगर एवं अन्य आवश्यक परीक्षणों की व्यवस्था की गई है। लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है। इस अवसर पर बीपीएम अमित कुमार, एलटी राम बेलास, मनोज चौधरी, उत्कर्ष, आदित्य पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।