Government s 12-Year Celebration Welfare Camp and Health Fair in Rohanian केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ।, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ।

Varanasi News - रोहनिया में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। यह मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए और स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर 13 से 15 जून तक चलेगा।

Sun, 14 June 2026 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ।

रोहनिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल और बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित करके इसका शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। मेले में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, बाल, पशु, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदर विधायक ने दिवानगंज पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का किया निरीक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ

आराजी लाइन ब्लॉक के बीडीओ ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें जन कल्याणकारी शिविर की महत्ता बताई। बताया कि शिविर 13 से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर डॉक्टरों ने लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। संचालन सहायक विकास अधिकारी सतीश मौर्य और धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने किया। जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, महासचिव प्रवीण सिंह गौतम, एडीओ एसके प्रमोद पटेल, पशुधन अधिकारी डॉ. संतोष राव, अभिषेक त्रिपाठी, सुजीत पाल, डॉ. रमेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अश्विनी पांडेय, अजय दुबे मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को बांटी किशोरी किट और पोषण टोकरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।