Celebrating 12 Years of Progress Key Achievements of the Central Government 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां , Bijnor Hindi News - Hindustan
More

12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Bijnor News - केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास कार्यों की जानकारी दी। 281.51 करोड़ की लागत से चिकित्सालय निर्माण, आयुष्मान योजना के तहत लाभ, और अन्य योजनाएँ जिनमें PM आवास योजना, जल जीवन मिशन, और वृद्धावस्था पेंशन शामिल हैं, का उल्लेख किया।

Sun, 14 June 2026 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो एवं उपलब्धियों की पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन 12 सालों में हर तरफ विकास हुआ। पारदर्शिता के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महात्मा विदुर सभागार में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में खूब काम हुए। 281.51 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय सम्बद्ध महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण कराया गया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 19,07,449 लाभार्थियों को 42,000 लाख के नि:शुल्क इलाज का भुगतान किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण पूर्व के 67% से बढकर रिकॉर्ड 99,567 (95.37%) हो गया है। पीएम सीएम आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत 48,187 बेघरों (22,642 शहरी और 23,554 ग्रामीण व 1,991 सीएम ग्रामीण को पक्के आवास प्रदान किये गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विकास के कार्य

मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.32 करोड़ मानव दिवसों का सृजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत 22,796 स्वयं सहायता समूह गठित किये गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनातर्गत 226871 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया। 2017 से अब तक रिकॉर्ड 32,846 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि में 4,27,946 किसानों को 1428.95 करोड़ से लाभान्वित किया गया। कृषक ऋण मोचन योजनान्तर्गत 89,515 किसानों का 550.63 करोड़ का ऋण माफ किया गया है। जल जीवन मिशन (पेयजल) ग्रामीण नगरीय 904 योजनाओं के तहत 7331 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। जिससे 4,57,670 ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन चालू हो गए हैं। नगरीय क्षेत्र में 342.75 करोड़ की लागत से 9 नगरीय पेयजल परियोजनाएं पूर्ण की गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 5,617 घरों में सोलर पैनल (क्षमता 17.98 एमडब्ल्यू) लगे हैं, जिनसे प्रतिदिन 80,910 यूनिट हरित बिजली बन रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजनातर्गत 60,131 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। निराश्रित महिला पेंशन योजनातर्गत 73,233 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग पेंशन योजनातर्गत 20,035 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। 'कन्या सुमंगला योजना' में 47,605 बच्चियों को 12.33 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। 3,184 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए गए हैं। 461 उद्यमियों को 60.19 करोड़ का लोन प्रदान किया गया और 2625 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद की सभी विधानसभाओं बिजनौर, चांदपुर, बढ़ापुर, नहटौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, और नूरपुर) में लगभग 33 करोड़ों रुपये की लागत से पर्यटन स्थलों का भव्य कायाकल्प किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 2119 विद्यालयों में सभी 19 मानक पूरे किए गए हैं। 411 स्मार्ट क्लास, 112 आईसीटी लैब तथा 101 एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की गई हैं। वहीं 19 पीएम श्री विद्यालय भी विकसित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर- दिनेश खटीक

पत्रकार वार्ता

पत्रकार वार्ता में एमएलसी अशोक कटारिया, धामपुर विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ आदि मौजूद रहे।

------------------------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।