तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ
Mau News - दोहरीघाट में रविवार को केंद्र सरकार के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ। मुन्ना प्रसाद ने शुभारंभ किया, जहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगे और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शिविर 14 से 16 जून तक चलेगा।
दोहरीघाट (मऊ)। ब्लॉक परिसर में रविवार को केंद्र सरकार के 12 और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष घोसी मुन्ना प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित और फीताकाटकर इसका शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का अतिथियों और अन्य लोगों ने अवलोकन किया। मुख्य अतिथि मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है।
मेले में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, पशु, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। और जन कल्याणकारी शिविर की महत्ता बताई। बताया कि शिविर 14 से 16 जून तक चलेगा। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय ने प्रदर्शनी लगाने के उद्देश्य के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्त्योदय के संकल्प को जमीन पर उतारने का जीवंत उदाहरण यह प्रदर्शनी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर डॉक्टरों ने लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दवा का भी वितरण किया। इस दौरान डॉ. फैजान, पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मद्धेशिया, आजाद जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय, ग्राम प्रधान सुबाष चौहान, आशीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अनुरूध सिंह, प्यारेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन