Modi Government s 12 Years of Progress Achievements in Trust Development and Heritage मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास व विरासत का स्वर्णिम अध्याय : डॉ. दयालु, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास व विरासत का स्वर्णिम अध्याय : डॉ. दयालु

Maharajganj News - महराजगंज में आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास हासिल किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता दी है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर ध्यान दिया गया है।

Sat, 13 June 2026 01:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास व विरासत का स्वर्णिम अध्याय : डॉ. दयालु

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के प्रभारी मंत्री-आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विश्वास, विकास और विरासत के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। यह कार्यकाल जनसेवा, सुशासन व राष्ट्र निर्माण के नए युग का प्रतीक है। वे शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के विजन का यूपी को मिला सर्वाधिक लाभ: योगी

जनहित और योजनाएं

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर लगातार विश्वास व्यक्त किया है। सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। कहा कि मोदी सरकार ने विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समान महत्व दिया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास, जनजातीय गौरव दिवस की स्थापना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण, कर्तव्य पथ का विकास, नई संसद भवन तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के पुनर्स्थापन जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति को आगे बढ़ा रहा मोदी मॉडल : अमित शाह

वैश्विक प्रतिष्ठा और सुरक्षा

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक स्वीकार्यता तथा विदेशी निवेश में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि आज विश्व भारत को भरोसेमंद और सक्षम नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में देख रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा, फिट इंडिया मूवमेंट, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल तथा एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों ने जनभागीदारी को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है।

वित्तीय योजनाएं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है, जबकि स्टैंड अप इंडिया योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को कौशल विकास एवं आर्थिक सहायता दी जा रही है। कहा कि जनजातीय कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का बजट तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया

कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुरक्षा बलों में महिला अधिकारियों की संख्या 3 हजार से बढ़कर 11 हजार हो गई है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत तकनीक को जन-जन तक पहुंचाकर जीवन को सरल बनाया गया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि भारतनेट परियोजना के अंतर्गत 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में देशभर में 23 नए एम्स एवं अनेक मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं तथा आने वाले वर्षों में भी यही गति और प्रतिबद्धता जारी रहेगी। इस दौरान विधायकगण, डीएम व सीडीओ समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के नेतृत्व में हकीकत में बदल रहे सपने : योगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।