विश्वमंच पर बढ़ा भारत का प्रभाव, अन्तिम पायदान तक पहुंची योजनाएं: नितिन
Lakhimpur-khiri News - शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने विकास, सुशासन, और आत्मनिर्भरता में भारत की प्रगति का उल्लेख किया। मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है।
शुक्रवार की सुबह भाजपा कार्यालय पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि व आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण है। भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। विश्वमंच पर भारत का प्रभाव बढ़ा है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों का भी अब सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने पोषाहार न बंटने पर बताया कि इसके बारे में डीएम से वार्ता करेंगे। तिकुनिया गोदाम में गेहूं पर पानी छिड़कने पर कहा जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनें बढ़ाने को रेल मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, रमेश चन्द मिश्रा, मनोज वर्मा, आशू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन