Samajwadi Party breaks contract with I-PAC, Akhilesh yadav big decision after Mamata defeat in Bengal elections I-PAC से सपा ने तोड़ा नाता, बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

I-PAC से सपा ने तोड़ा नाता, बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला

बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला। समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी आई-पैक (I-PAC) से नाता तोड़ लिया है। अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में अब हम साथ काम नहीं कर पा रहे हैं।

Wed, 6 May 2026 03:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
I-PAC से सपा ने तोड़ा नाता, बंगाल चुनाव में ममता की हार के बाद अखिलेश का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में ममता की हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रबंधन कंपनी आई-पैक (I-PAC) से नाता तोड़ लिया है। लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हां हमारा संबंध उनसे था। कुछ महीने हमारे साथ उन्होंने काम किया। अब हम साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। फंड की कमी है, हम इतने फंड नहीं दे सकते हैं। कई कंपनियों के नाम भी लिए।

दरअसल, आई-पैक के पास ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी थी। यूपी में 2027 के लिए अखिलेश ने अपनी चुनावी रणनीति काम आई-पैक को ही सौंप रखा था। बताया जा रहा है कि अखिलेश ने आई-पैक कंपनी के साथ 2025 में दिल्ली में पहली मीटिंग की। अखिलेश जब जनवरी में बंगाल गए तो दोबारा मुलाकात हुई। इसके बाद सपा ने IPAC को हायर किया। चर्चा यह भी है कि समझौता टूटने के पीछे बजह ईडी की छापेमारी भी है। हालांकि अखिलेश यादव ने सिर्फ दूरी की वजह फंड की कमी ही बताई है।

अखिलेश बोले- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की

बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की। जो ममता ने देखा है, वह सपा 2022 में कन्नौज की छिबरामऊ सीट पर देख चुकी है। 2022 में यूपी में पुलिसकर्मियों ने ड्रेस बदलकर फर्जी वोट डाले थे। एक जाति के अधिकारियों को लगाया गया था, 2019 के लोकसभा में जब मैं हारा था। सब अधिकारी मुख्यमंत्री के सजातीय थे।अखिलेश यादव ने यूपी के चुनाव में कुंदरकी, मिल्कीपुर व अन्य सीटों पर बाईइलेक्शन में भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में ममता दीदी के साथ भी यही हुआ है। 27 में पीडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा, जनता चुनाव लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीडीए आ रहा है! ओपी राजभर के मुंह से निकली अखिलेश वाली बात, सपा प्रमुख भी गदगद
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने ममता से मिलने जाने से पहले चढ़ाया UP का सियासी पारा, कहा-2022 में भी..
ये भी पढ़ें:ममता की हार से अखिलेश सतर्क, कहा- यूपी चुनाव से महिला आरक्षण लागू करे बीजेपी

ममता से मुलाकात करेंगे, सपा चीफ जांएगे बंगाल

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन और सपा का अलायेंस वैसे ही काम करेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ड्राइक्लीन की दुकान है। ईडी सीबीआई के आंकड़े बताते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर पता कर लो भाजपा अपने ही लोगों पर छापे डलवाये थे। गोरखपुर में ईडी सीबीआई वालों ने कहा छापा पड़ा था। अखिलेश ने कहा कि वह बंगाल जाएंगे। ममता से मुलाकात करेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मीडिया से आफ द रिकार्ड कोई बात न करें। उन्होंने कहा कि केदारश्वर मंदिर के लिए हम भी राम मंदिर की तरह पत्र लिखकर चंदा मागेंगे। भगवान सबके हैं। अखिलेश ने केदारश्वर, बजरंगबली, शिव शक्ति रेखा का भी जिक्र किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।