Sajid entrapped Hindu woman by posing Sahib Singh and began harassing her after converting her जबरन पहनाया बुर्का, मांस भी खिलाया, पति ने पत्नी को कहीं का नहीं छोड़ा; जिसे साहब सिंह समझा वह निकला साजिद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जबरन पहनाया बुर्का, मांस भी खिलाया, पति ने पत्नी को कहीं का नहीं छोड़ा; जिसे साहब सिंह समझा वह निकला साजिद

हाथरस में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। युवती को जब पति के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इस पर युवती का उत्पीड़न शुरू हो गय।

Fri, 5 June 2026 03:14 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हाथरस
share
जबरन पहनाया बुर्का, मांस भी खिलाया, पति ने पत्नी को कहीं का नहीं छोड़ा; जिसे साहब सिंह समझा वह निकला साजिद

Hathras News: यूपी में एक और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। यहां एक साजिद नाम के युवक ने साहब सिंह बनकर युवती को अपनी झूठी मोहब्बत में फंसा लिया। युवती को घर बुलाकर उसकी आबरू से भी खेला। युवती हिंदू बनकर उससे इश्क फरमाती रही। बाद में दोनों ने शादी कर ली। युवती को जब पति के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी युवती को अपने माता-पिता के पास ले गया जहां उसे जबरन मांस खिलाया गया और बुर्का पहनने के लिए भी दबाव डाला गया। ससुरालियों ने भी उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। गुरुवार को पति उसे सादाबाद गेट पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के जलेसर रोड इलाके की रहने वाली एक युवती को नवीपुर के युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती की मानें तो युवक ने अपना नाम साहब सिंह चौहान बताया। दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। दोनों ने शादी करने की ठान ली। लिहाजा युवक प्रेम जाल में फंसाकर युवती को अपने साथ ले गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। दोनों काफी समय से दिल्ली में रह रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले युवती को पता चला कि उसका पति हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसका नाम साजिद है। इस पर युवती ने विरोध करना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चोटी पकड़कर लड़ रही थीं मां और मौसी, नीचे दबकर मर गया 6 महीने का बच्चा
ये भी पढ़ें:मोहाली ब्लास्ट केस में UP कनेक्शन! पुलिस ने देवबंद से संदिग्ध आतंकी को उठाया
ये भी पढ़ें:पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की हत्या

ससुराल वालों ने की पिटाई

युवती की मानें तो कुछ समय पहले पति उसे नवीपुर अपने माता पिता के पास ले आया। यहां आकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि असलीयत पता होने के बाद भी वह रहने के लिए तैयार थी, परन्तु रोज उसके साथ मारपीट की जा रही थी। गुरुवार की सुबह पति उसे मारने पीटने के बाद सादाबाद गेट पर छोड़कर भाग गया। पति जबरन बुर्का पहनाता था। उसे मांस खिलाता था। इंस्पेक्टर कोतवाली सदर प्रभारी सतेंद्र राघव का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विशाल संग सात फेरे लेकर महजबीन बनी लक्ष्मी

वहीं दूसरी ओर बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी महजबीन ने सनातन पद्धति अपनाते हुए मीरगंज क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी विशाल के साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद महजबीन ने अपना नाम बदलकर लक्ष्मी रख लिया। दोनों ने अगस्त्य मुनि आश्रम में सनातन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। महजबीन और विशाल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी को तैयार नहीं थे तो दोनों ने परिवारों से अलग होकर साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसके बाद गुरुवार को वे दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे, जहां पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न कराया। शादी के दौरान सनातन रीति-रिवाजों का पालन किया गया। विवाह के बाद महजबीन ने स्वयं को लक्ष्मी नाम से संबोधित करने की बात कही। आश्रम में मौजूद लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।