8 year old son sleeping with his mother murdered by slitting his throat in a family dispute पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या

लखीमपुर में मां के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल घायल का इलाज सीएचसी में चल रहा है। महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है।

Fri, 5 June 2026 10:04 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर
share
पारिवारिक विवाद में मासूम की बलि! मां के साथ सो रहे 8 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या

UP News: यूपी के लखीमपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर में मां के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है।

ये घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव का है। राम प्रसाद की पत्नी ज्ञान देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार रात वह अपने आठ वर्षीय बेटे रवि के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो चारपाई के पास चचेरे देवर सियाराम और हरेराम खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, एक आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपड़े धोने में व्यस्त थी मां, तालाब में नहाने गए मासूम गहराई में डूबे; 3 की मौत

महिला के विरोध करने पर आरोपी उसका गला काटने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास में सो रहे मासूम रवि का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए। ज्ञानदेवी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों घायलों को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञानदेवी का उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

15 दिन पहले टटिया लगाने को लेकर हुआ था विवाद

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। निघासन कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि महिला ने हमलावरों की पहचान कर ली है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले टटिया लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे गांव में ही सुलझा लिया गया था और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दलित किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया, फिर पेड़ से बांधकर पीटा

जमीनी और पारिवारिक विवाद

इस मामले में सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शौच जाने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर भाई को मार डाला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।