UP connection in Mohali blast case Punjab police detain suspected terrorist from Deoband मोहाली ब्लास्ट केस में यूपी कनेक्शन! पंजाब पुलिस ने देवबंद से संदिग्ध आतंकी को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोहाली ब्लास्ट केस में यूपी कनेक्शन! पंजाब पुलिस ने देवबंद से संदिग्ध आतंकी को उठाया

मोहाली बम ब्लास्ट का लिंक यूपी से जुड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार देर रात यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने सहारनपुर जिले के देवबंद एक संदिग्ध आतंकीको हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उसका नाम जांच के दौरान सामने आया था।

Fri, 5 June 2026 10:24 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
मोहाली ब्लास्ट केस में यूपी कनेक्शन! पंजाब पुलिस ने देवबंद से संदिग्ध आतंकी को उठाया

UP News: यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव बचीटी में देर रात यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का नाम पंजाब के चर्चित मोहाली बम ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान सामने आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की हलचल या सार्वजनिक गतिविधि नहीं होने दी गई। टीम देर रात गांव पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। जानकारी के अनुसार मोहाली बम ब्लास्ट प्रकरण की जांच कर रही एजेंसियों को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। जिनके आधार पर जांच का दायरा उत्तर प्रदेश तक बढ़ाया गया। इसी क्रम में सहारनपुर के बचीटी गांव का नाम सामने आने के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी जाकिर मूसा के चचेरे भाई समेत 3 कश्मीरी छात्रों को 10 साल की जेल, क्या आरोप

हालांकि अभी तक पंजाब पुलिस, यूपी एटीएस अथवा अन्य किसी जांच एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी ऐसी किसी कार्रवाई की औपचारिक जानकारी होने से इनकार किया है। इससे पूरे मामले को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

सुरक्षा सूत्रों का मानना है कि यदि हिरासत में लिया गया व्यक्ति वास्तव में मोहाली बम विस्फोट मामले से जुड़ा पाया जाता है तो यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जांच एजेंसियां उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि सहारनपुर जनपद का नाम अतीत में भी कई बार आतंकवाद और कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ी जांचों में सामने आता रहा है। ऐसे में बचीटी गांव में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान जिले की ओर आकर्षित कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदूवादी महिला नेता की हत्या का टास्क; आजमगढ़ से ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा

फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच एजेंसियों की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका और कार्रवाई के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट दबोचे

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दो लोग गिरफ्तार

इससे पहले पंचाब की एसएसओसी और एसएएस नगर (मोहाली) ने सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश स्थित एक आतंकवादी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पूरी तरह से तैयार आरडीएक्स आधारित संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मणि सिंह (32) और अमृतसर के गिलवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि बरामद किया गया लगभग 2.5 किलोग्राम आईईडी पूरी तरह से इस्तेमाल के लिए तैयार था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।