Student March Under Women Empowerment Act at Devband PG College नारी शक्तिवंदन को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने की पदयात्रा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्तिवंदन को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने की पदयात्रा

Saharanpur News - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद की छात्राओं ने नारी शक्तिवंदन अधिनियम के अंतर्गत पद यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गौरव वालियान ने की। छात्राओं ने मलिक कॉलोनी से होते हुए महाविद्यालय तक यात्रा की, जिसमें एनएसएस और एनसीसी के वालंटियर्स भी शामिल थे।

Thu, 16 April 2026 12:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
नारी शक्तिवंदन को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने की पदयात्रा

नारी शक्तिवंदन अधिनियम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद की छात्राओं ने पद यात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गौरव वालियान ने किया। पदयात्रा का नेतृत्व सभासद महक चौहान और रानी गंभीर ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं सहित पांच लखपति दीदी एवं एनएसएस, एनसीसी के वालांटियर मौजूद रहे। पदायात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मलिक कॉलोनी व मां बाला सुंदरी देवी होते हुए महाविद्यालय पहुंच संपंन हुई। पदयात्रा का संचालन नोडल अधिकारी डा. टीना और एनएसएस प्रभारी डा. शाहनजर ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पदयात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं ने पदयात्रा निकाल अधिनियम के प्रति किया जागरूक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।