नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पदयात्रा
Meerut News - शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति’ के तहत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। प्रो. लता कुमार ने नेतृत्व किया और छात्राओं को अधिनियम के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने पदयात्रा का उद्घाटन किया। 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को ‘मिशन शक्ति’ पंचम चरण के द्वितीय भाग के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के समर्थन और जागरूकता को लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं को अधिनियम की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है। कार्यक्रम में सारथी संस्था मेरठ की अध्यक्ष कल्पना पांडे भी उपस्थित रहीं। अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित 50 से अधिक छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन