Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEmpowering Women NSS Unit of Shaligram Sharma Memorial PG College Organizes Awareness Program under Nari Shakti Vandan Act 2023
नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक
Meerut News - श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज, रासना की एनएसएस इकाई ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संगोष्ठी, नारी पदयात्रा और मानव शृंखला जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरमीत सिंह ने किया। प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने इस आयोजन में भाग लिया।
Wed, 15 April 2026 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ

श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज, रासना की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक प्रभावशाली एवं जन-जागरुकता आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला जैसी गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरमीत सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. मेघराज सिंह, डॉ. रंजू नारंग, डॉ. मदनपाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अंकित कुमार, राजीव कुमार सुबोध कुमार प्रेरित आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन