विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Saharanpur News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक देवेंद्र निम द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विधायक ने सरकार की विकास योजनाओं के लाभ के बारे में बताया और उत्तर प्रदेश की प्रगति पर चर्चा की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच और हस्तकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

नागल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक देवेंद्र निम द्वारा चलाए गए महा जनसंपर्क अभियान तहत शनिवार को कस्बे में लोगों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई।
सरकार की उपलब्धियाँ
ब्लॉक मुख्यालय पर सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के इन 12 वर्षों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। योजनाएं देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जा रही हैं तथा इनका लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के फार्मूले पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में कार्य रही है।
उत्तर प्रदेश की प्रगति
केंद्र सरकार की तर्ज पर योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। उद्यमी उत्तर प्रदेश की ओर आ रहे हैं।
कार्यक्रम का अवलोकन
इस दौरान विधायक ने चलोरी स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा मां के नाम एक पौधा भी रोपित किया।
कार्यक्रम में बीडीओ असलम परवेज, एडीओ बालेश कुमार, हरीश त्यागी, अरुण त्यागी, कपिल डावर, मनमोहन चावला, मानसिंह सैनी, राजीव त्यागी, विकास, नाजिया, दारा सिंह, मुकेश माहेश्वरी, अमित वालिया आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन