सदर विधायक ने दिवानगंज पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का किया निरीक्षण
-फोटो- 13purn28-सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर लोगों के साथ सदर विधायक। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट प्रखंड अंतर्गत डिमिया छत्तरजान पं

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट प्रखंड अंतर्गत डिमिया छत्तरजान पंचायत के दीवानगंज पंचायत भवन में आयोजित सरकारी सहयोग शिविर का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में आए आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मौके पर विधायक खेमका ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित सरकारी सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सबों से अपील है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सरकारी सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इसके उपरांत रानीपतरा स्थित गांधी स्मारक चबूतरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर विधायक ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व है। बियारपुर पंचायत के महादलित टोला में आयोजित जनसंवाद गोष्ठी में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। लालगंज किसान टोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। कार्यक्रम के क्रम में हरदा पंचायत स्थित मखाना हब पहुंचकर विधायक ने मखाना पैकेजिंग प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल एवं लोकल टू ग्लोबल के संकल्प को दोहराते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पानो देवी, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, अभिमन्यु मेहता, शशिभूषण चौधरी, विमल मंडल, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, राम सिंह, नूतन देवी, सत्यभामा दास, पवन चौहान, ब्रह्मानंद मंडल, नरेश यादव, सुकेश पाल, मायारानी दास, अचित मेहता, गनेशी साह, अमरेश यादव, सदानंद पासवान, मनीष भारती सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन