Celebrating 12 Years of Modi s Leadership Development Exhibition Highlights Achievements केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के पर नगर निगम में लगाई विकास यात्रा प्रदर्शनी, Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के पर नगर निगम में लगाई विकास यात्रा प्रदर्शनी

रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी का आयोजन

Sat, 13 June 2026 10:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के पर नगर निगम में लगाई विकास यात्रा प्रदर्शनी

रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं को चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के पर नगर निगम में लगाई विकास यात्रा प्रदर्शनी

प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। वहीं, मेयर विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। कार्यक्रम में रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, तरुण दत्ता, हिमांशु शुक्ला, अनिल चौहान, वेद ठुकराल, परवेज़ खान, मीना शर्मा, राजन राठौर, केके दास, अमित नारंग, नेतृपाल मौर्य, राकेश सिंह, स्वाति शर्मा, ममता त्रिपाठी आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पिछले 12 साल से हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ा भारत'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।