MP Rajeev Gumber Promotes Fuel Conservation by Using Two-Wheelers for Public Events चार पहिया छोड़ दो पहिया अपनाएंगे नगर विधायक, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

चार पहिया छोड़ दो पहिया अपनाएंगे नगर विधायक

Saharanpur News - फोटो-30न समय में पूरे विश्व में ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन खपत चिंता का विषय है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाना प्रत्

Thu, 14 May 2026 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
चार पहिया छोड़ दो पहिया अपनाएंगे नगर विधायक

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक कार्यक्रमों में चार पहिया वाहन के बजाय दो पहिया वाहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन खपत चिंता का विषय है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह अब यथासंभव दो पहिया वाहन से ही पहुंचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपील

इसके अतिरिक्त नगर से बाहर अन्य स्थानों पर जाने के दौरान भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ चलने वाले अतिरिक्त वाहनों की संख्या को भी सीमित रखा जाएगा, ताकि अनावश्यक ईंधन की खपत को रोका जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के काफिले की पूरी संरचना, बुलेटप्रूफ कारों से जैमर तक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।