Fuel Conservation Initiative in Saharanpur Mayor Proposes Pool System for Government Vehicles पीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपील, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

पीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपील

Saharanpur News - पीएम की अपील का असर, नगर निगम में बनेगी ईंधन बचत योजना पीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपीलपीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपीलपीएम की अपील का अ

Thu, 14 May 2026 12:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
पीएम की अपील का असर, पूल सिस्टम की अपील

सहारनपुर। प्रधानमंत्री द्वारा डीजल और पेट्रोल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। नगर निगम प्रशासन ने ईंधन की खपत कम करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि निगम अधिकारियों से ईंधन बचत को लेकर “पूल सिस्टम” अपनाने की अपील की जाएगी। नगर निगम में वर्तमान समय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए करीब 20 सरकारी वाहन संचालित हो रहे हैं। जलकल अनुभाग, कर अनुभाग, संपत्ति विभाग, जन्म-मृत्यु अनुभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग, पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग और लेखा विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी अलग-अलग वाहनों का उपयोग करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की कार पूलिंग की अपील पर शासन एवं प्रशासन के पहरुओं को भी अमल की जरुरत

अधिकारियों के अनुसार इससे ईंधन की खपत लगातार बढ़ रही है। महापौर ने बताया कि ईंधन बचत के उद्देश्य से अधिकारियों को “पूल सिस्टम” अपनाने की अपील की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत एक ही दिशा में निरीक्षण, बैठक या अन्य सरकारी कार्य के लिए जाने वाले अधिकारी साझा वाहन का उपयोग करेंगे। इससे डीजल-पेट्रोल की बचत होने के साथ वाहनों का अनावश्यक संचालन भी कम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था से जुड़े वाहनों में किसी प्रकार की कटौती या बदलाव नहीं किया जाएगा। नगर निगम के करीब 326 वाहन सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, नाला सफाई और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं। इन सेवाओं को प्रभावित किए बिना प्रशासन केवल प्रशासनिक स्तर पर ईंधन बचत की योजना लागू करेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल भविष्य में बड़े स्तर पर ऊर्जा संरक्षण अभियान का रूप ले सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में जुटा पुलिस और प्रशासन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों ने कारपूलिंग को अपनाया, सोने की खरीदारी हुई कम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।