MP Jaymangal Kannaujia Advocates Energy Conservation Amid Global Oil Crisis पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक

Maharajganj News - महराजगंज के विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने ऊर्जा संरक्षण और वैश्विक तेल संकट के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शा से यात्रा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को ऊर्जा बचत में योगदान देना चाहिए।

Wed, 13 May 2026 04:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
पीएम-सीएम के आह्वान पर निजी गाड़ी की बजाय ई-रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे विधायक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऊर्जा संरक्षण और वैश्विक तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया आगे आए। मंगलवार को अपनी निजी गाड़ी छोड़कर विधायक ई रिक्शा से जिला मुख्यालय पहुंचे। लोगों को ऊर्जा संकट के प्रति जागरूक करते हुए इस दिशा में आगे आने की अपील की। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की चुनौती से जूझ रही है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव व युद्ध जैसे हालातों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लग्जरी कार छोड़ रहे मंत्री, साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज; पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर

इसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार लोगों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने स्वयं निजी वाहन का उपयोग न कर टैक्सी से यात्रा करने का निर्णय लिया, ताकि जनता को यह संदेश दिया जा सके कि छोटी-छोटी पहल से भी बड़े बदलाव संभव हैं।विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें और ईंधन की बचत करें। इससे न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश हित में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऊर्जा बचत के अभियान से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, शिवाकांत गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट ने सबका काफिला घटाया, सरकारी बैठकें ऑनलाइन भी; मोदी की अपील के बाद फैसला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और गैस पर लागू होगा कोटा? श्रीलंका की तरह हफ्ते में मिलेगा 5 लीटर तेल? क्या है फ्यूल रेशनिंग का नियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।