Health Fair and Welfare Camp Held in Saharanpur to Commemorate 12 Years of Central Government Initiatives केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन

Saharanpur News - सहारनपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। 14 से 17 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Tue, 16 June 2026 02:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन

सहारनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड पुवांरका परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 14 जून से 17 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को योजनाओं संबंधी प्रचार सामग्री एवं पुस्तिकाएं वितरित की गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन

लोगों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, अटल पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मुख्य अतिथि व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, पंचायत, शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में करीब 500 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कोऑपरेटिव एके सिंह ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।