जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर मेले का आयोजन
Saharanpur News - पुवांरका में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारियाँ प्रस्तुत की गईं और पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी की गईं।

पुवांरका। ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेले में केन्द्र एव राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता रोड स्थित विकास खण्ड कार्यलय में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु समेकित अभियान के अन्तर्गत जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जन-कल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जन कल्याण मेलें में समस्त विभागों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गयी।
कार्यक्रम का संचालन
समस्त विभागों द्वारा अपनी योजनाओं एवं कार्यकमों के स्टॉल लगाते हुए जन सामान्य को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी एवं शासकीय योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण की कार्यवाही की गयी। योजनाओं के सम्बन्ध में ब्रोशर/ लीफलेट भी वितरित किये गये। मेले में केन्द्र एव राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं-यथा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम मातृ वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लाभार्थियों की 'सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की गयी। राज्य सरकार की योजनाओ यथा मुख्यमंत्री जन-अरोग्य योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
मुख्य अतिथियों का स्वागत
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना,आदि के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गयी।
खण्ड विकास अधिकारी सोनिका चौधरी द्वारा मुख्य अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। विकास खण्ड परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंग-बिरंगी रंगौली बनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री ए०के० सिंह के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई महानगर, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, कुलबीर सिंह, दिनेश यादव, अमित गर्ग,ठाठ सिंह, नितिन परमार, नीरज महेश्वरी, विपिन शर्मा, अरूण यादव,, विजय चौहान, स्वराज सैनी, मण्डल अध्यक्ष, संदीप धीमान,प्रदीप शर्मा,संजय वालिया, विजेंद्र धीमान विरेन्द्र पुंडीर के साथ-साथ विकास खण्ड कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, पंचायत, जे०ई० आर०ई०डी०, जे०ई० एम०आई०. समस्त ग्राम पंचायत सचिव, कार्यालय स्टाफ एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक गण, सहायक अध्यापक एवं स्टाफ व स्वयं सहायता समूह की सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ए०एन०एम० आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन