पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में जुटा पुलिस और प्रशासन
Mathura News - डीएम-एसएसपी ने कहा, एक ही जगह जाने पर कारपूल करें अधिकारीपेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में जुटा पुलिस और प्रशासनपेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में जुटा पुल

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की काफिले में गाड़ियां कम करने की अपील के बाद पुलिस तथा प्रशासन इस पर अमल करने के लिए सक्रिय हो गये हैं। विश्व की परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा गत दिनों अपील की गयी थी, जिसमें पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथन ने पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से काफिले में आधी गाड़ियां करने की बात कही गयी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वह सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग उपयोग को कार्यसंस्कृति में अपनाएं।
पुलिस और प्रशासन की सक्रियता
हालांकि अभी औपचारिक रूप से यह आदेश यहां पुलिस और प्रशासन को नहीं मिले हैं लेकिन जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार इसे लेकर सक्रिय हो गये हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वह अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दे रहे हैं कि अगर दो अधिकारियों को एक ही जगह जाना है तो वह एक ही गाड़ी में जाएं। अगर कर्मचारियों पर इलेक्ट्रिक वाहन है तो वह उसका उपयोग करें और एक ही जगह से कर्मचारी आ रहे हैं तो एक ही वाहन से आना-जाना रखें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों का शतप्रतिशत पालन किया जाएगा, इस बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों की अपील
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि वह पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन आदेशों का पालन करने के लिए कह रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि उनकी कोशिश होगी कि अगर वह जिलाधिकारी किसी एक ही स्थान पर कार्य से जा रहे हैं तो दोनों एक ही गाड़ी में जायेंगे। इसी तरह वह अपने अन्य अधिकारियों को भी कारपूल करने के निर्देश देंगे। एसएसपी ने लोगों से अपील की कि जिन लोगों पर ईवी भी है तो वे फिलहाल पेट्रोल-डीजल के वाहनों के अलावा ईवी का ही इस्तेमाल करें।
कैबिनेट मंत्री की बैठक
मंत्री लक्षमी नारायण ने आज बुलाई है बैठक
मथुरा। कैबिनेट मंत्री लक्षमी नारायण ने इस मसले को लेकर गुरुवार को विभाग की बैठक लखनऊ में बुलायी है।
कैबिनेट मंत्री चौ. लक्षमी नारायण ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की अपील का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा तथा बचत भी की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मसले को लेकर उन्होंने गुरुवार को दिन में 12 बजे लखनऊ में विभाग की बैठक बुलायी है। जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे। लक्षमी नारायण ने बताया कि काफिले में वाहनों की संख्या तो कम होगी ही, उनका प्रयास होगा कि जहां संभव हो सके, वह किसी के साथ कारपूल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन