UP Panchayat elections final voter list will now be released on April 15. Will the elections be postponed? यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा इलेक्शन?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा इलेक्शन?

यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा।

Thu, 19 Feb 2026 07:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा इलेक्शन?

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बड़ा अपडैट सामने आया है। यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। चुनाव आगे बढ़ सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा।

यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा।

गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग किए जाने का कार्य अभी तक 27 मार्च तक किया जाना था। अब इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। फिर 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बोर्ड की परीक्षाएं व अन्य कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी के व्यस्त होने और बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर लगातार कई कार्यों का एक साथ बोझ होने के चलते पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीखें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: 2.81 करोड़ वोटर के सत्यापन अभी बाकी, कैसे होंगे? कल तक ही समय
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले 76 ग्राम पंचायतों में करोड़ों का खेल, प्रधानों-साचिवों पर ऐक्शन


प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा

ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मतदाता सूची जारी होने के महीने भर में ही चुनाव की तैयारियां करना आसान नहीं होगा। अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की प्रक्रिया भी नहीं शुरू हो पाई है। आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति और उसमें से अध्यक्ष के रूप में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति होगी। फिर यह आयोग ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट करेगा। ऐसे में कार्यकाल पूरा होने तक चुनाव न होने पर प्रशासक तैनात किए जा सकते हैं। फिर छह महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराया जा सकता है। फिलहाल मई तक चुनाव कराया जाना अब संभव नहीं दिख रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाति प्रमाण पत्र बनवाना अब आसान होगा, योगी के मंत्री ने बताया क्या है तैयारी?

कब किसका कार्यकाल हो रहा खत्म

पद कार्यकाल खत्म होने की तारीख

ग्राम प्रधान 26 मई

ब्लॉक प्रमुख 19 जुलाई

जिला पंचायत अध्यक्ष 11 जुलाई

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।