UP Panchayat Elections: 97,731 duplicate voters removed from voter list in Bahraich, verification complete यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मतदाता सूची से हटाए गए 97,731 डुप्लीकेट वोटर, वेरीफिकेशन पूरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मतदाता सूची से हटाए गए 97,731 डुप्लीकेट वोटर, वेरीफिकेशन पूरा

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का सत्यापन का काम पूरा लिया गया है। बहराइच जिले में 97,731 डुप्लीकेट वोटर हटा दिए गए हैं।

Thu, 26 March 2026 06:23 PMDeep Pandey बहराइच, हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मतदाता सूची से हटाए गए 97,731 डुप्लीकेट वोटर, वेरीफिकेशन पूरा

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी चल रही है। इस बीच बहराइच जिले से खबर आई है कि ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची का चल रहा सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। मतदाता सूची से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच के बाद 97731 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए है। अब 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरी बार जिला प्रशासन को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई थी। इसमें एक ही नाम और पते के 8,88,479 नाम दर्ज थे। बीएलओ द्वारा डेढ़ माह के अंदर इनका सत्यापन किया गया है। इस दौरान आयोग के निर्देश पर सभी से आधार कार्ड लेकर उसके अंतिम चार अंकों का मिलान किया गया और अभिलेखों में दर्ज किए गए है।सत्यापन के दौरान 97,731 नाम ऐसे मिले जो मृतक थे या फिर एक ही मतदाता के दो जगह नाम मतदाता सूची में शामिल थे। इसके बाद प्रशासन ने इन सभी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया है और पूरा ब्योरा आयोग के पोर्टल पर फीड किया गया है। अब 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

दूसरी बार हुआ डुप्लीकेसी का सत्यापन:

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने जो डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। उसमें 342967 नाम संदिग्ध पाए गए थे। इनका सत्यापन किया गया तो करीब एक लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद आयोग ने सभी ग्राम पंचायतों की सूची से मिलान कराया तो 8.88 लाख से अधिक दोहरे नाम मिले थे। इसके बाद दोबारा सत्यापन कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव जुलाई में होगा, कोर्ट के आदेश के बाद योगी के मंत्री ने बताई तैयारी

15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा

यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई। मतदेय स्थलों की मैपिंग किए जाने का कार्य अभी तक 27 मार्च तक किया जाना था। इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल किया गया है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी, क्या टलेगा इलेक्शन?

दावे आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा कर लिया गया

आरके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत ने कहा कि जिले भर में 97731 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से काटे जा चुके हैं। 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट में बुधवार को नहीं हो सकी सुनवाई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।