Rohini Ghavari who have accused Nagina MP Chandrashekhar Azad of exploitation files complaint at NCW Women Commission मेरा जन्म इतिहास लिखने के लिए हुआ है; रोहिणी घावरी महिला आयोग पहुंचीं, फंस गए चंद्रशेखर आजाद?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरा जन्म इतिहास लिखने के लिए हुआ है; रोहिणी घावरी महिला आयोग पहुंचीं, फंस गए चंद्रशेखर आजाद?

नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप लगाने वाली स्कॉलर रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है। रोहिणी ने संकेत दिया है लेकिन यह साफ नहीं किया है कि शिकायत चंद्रशेखर के खिलाफ है।

Tue, 24 June 2025 02:40 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
मेरा जन्म इतिहास लिखने के लिए हुआ है; रोहिणी घावरी महिला आयोग पहुंचीं, फंस गए चंद्रशेखर आजाद?

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाने वाली स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी ने कानूनी लड़ाई की शुरुआत कर दी है। स्विटजरलैंड के जेनेवा में रहने वाली इंदौर की स्कॉलर रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि रोहिणी ने शिकायत की जानकारी तो दी है लेकिन यह साफ नहीं किया है कि उनकी ये शिकायत क्या चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ है और अगर हां तो उसमें उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं।

इंदौर के दलित परिवार से निकलकर अपनी मेरिट के दम पर सरकार से एक करोड़ की छात्रवृत्ति लेकर मैनेजमेंट में पीएचडी करने जेनेवा गईं रोहिणी घावरी ने सोमवार की शाम महिला आयोग में शिकायत की पावती (कन्फर्मेशन की रसीद) का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था- “आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी!! सच सामने आकर रहेगा। मैं अपने स्वाभिमान, सम्मान के लिए लड़ूंगी, पीछे नहीं हटूँगी!! सत्य मेव जयते!!”

PhD जेनेवा से, UN में जय श्रीराम; चंद्रशेखर आजाद पर आरोपों की झड़ी लगाने वाली रोहिणी घावरी कौन?

रोहिणी ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया है- “दलित बेटियों के साथ शोषण अत्याचार सिर्फ तब माना जाएगा जब शोषणकारी सवर्ण हो!! दलित नेता शोषण करेंगे तो समाज छुपायेगा, नेता को बचाएगा, बहुजन आंदोलन जो चलाना है!! लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। चाहे मेरा कोई साथ दे, ना दे, मैं पूरी मजबूती से लड़ूंगी और सबक सिखाऊंगी, जो कभी किसी बेटी के साथ ऐसा ना हो!”

रोहिणी घावरी जेनेवा से ही जनपावर फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। उसकी मेरठ में एक मीटिंग के बाद रोहिणी ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- “आप सबने मेरे हौसले को दोगुना किया। हालात चाहे जैसे हों, मैं लड़ूँगी। अपनी भूमिका समाज सुधार में निभाती रहूंगी!! मेरा जन्म इतिहास लिखने के लिए हुआ है!!”

रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे चंद्रशेखर आजाद ने कहा- कोर्ट में ही जवाब दूंगा

रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए चंद्रशेखर पर शादी का झांसा देकर उनका शोषण करने का आरोप लगाया है। रोहिणी लंबे समय से चंद्रशेखर से रिलेशनशिप और धोखा का मामला उठा रही हैं। रोहिणी ने अब तक जो बताया है, उसके मुताबिक दलितों के मसले पर काम करते हुए दोनों की जान-पहचान हुई। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताकर उनके साथ संबंध बनाए और भेद खुलने पर सुसाइड करने और दलित आंदोलन छोड़ने तक की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित बेटी के आरोप पर FIR क्यों नहीं? बृजभूषण शरण सिंह ने चंद्रशेखर पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:माया ने नाम लिए बगैर चंद्रशेखर पर साधा निशाना, बताया-कब आएंगे BSP के अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:आकाश आनंद को मजबूरी में रखा और निकाला जा रहा : चंद्रशेखर आजाद
ये भी पढ़ें:चंद्रशेखर के बयान पर मायावती का पलटवार, आकाश पर दी सफाई, किसे कहा-बरसाती मेंढ़क
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।