Dead people do not run missions Chandrashekhar Azad enlightened conference also big thing about Akash Anand मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते, प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले चंद्रशेखर, आकाश आनंद को लेकर भी कही बड़ी बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते, प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले चंद्रशेखर, आकाश आनंद को लेकर भी कही बड़ी बात

लखनऊ में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को छोड़ते नहीं। इस दौरान उन्होंने आकाश आनंद को लेकर भी बड़ी बात कही।

Sun, 1 June 2025 09:45 PMDinesh Rathour हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते, प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले चंद्रशेखर, आकाश आनंद को लेकर भी कही बड़ी बात

लखनऊ में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को छोड़ते नहीं। इस दौरान उन्होंने आकाश आनंद को लेकर भी बड़ी बात कही। सांसद आजाद बोले-जनता आकाश आनंद को नकार चुकी है। मजबूरीवश उन्हें निकाला और लिया जा रहा है। उनके पास कोई विकल्प नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का मैं सम्मान करता हूं। कांशीराम और डा. भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने वक्फ को लेकर भाजपा पर भी हमला किया।

अटल कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहेब कहते थे कि मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को नहीं छोड़ते। कांशीराम के संदेश और मिशन को आगे बढ़ने का काम आजाद समाज पार्टी कर रही है। विधायक व सांसद और मंत्री बनना हमारा सपना होता, तो हमारी पार्टी के प्रथम पंक्ति में बैठे लोग आज किसी पार्टी में मंत्री होते। हमारा सपना पद हासिल करना नहीं, समाज को जागरूक करना और उसे विकास की ओर ले जाना है। हमने कांशीराम से प्रेरणा लेकर दल बनाया है। बाबा साहेब लखनऊ आए थे, तब उन्होंने कहा था कि हम ये नहीं कहते कि एक थाली में खाओ, लेकिन समस्या एक जैसी है तो एक साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ो।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के 70-75 साल के आचरण पर बात करता हूं। वो आठ घंटे मजदूरी कर सकता है, लेकिन दो घंटे एक होकर समाज के लिए खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने हाथी और महावत की कहानी सुनाई। गुलामी की बेड़ियां जब गहरी हो जाती हैं, तब हाथी और बैल को अपनी शक्तियों का अहसास नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज वक्फ के नाम पर मुस्लिम समाज का नंबर आया है। आगे जैन, क्रिश्चियन और अन्य समाज का नंबर आएगा, इसलिए आवाज उठाना सीखो। लड़ाई लंबी है, हमको लड़ना सीखना होगा। क्यों बार-बार ठगे जा रहे हो मियां? कह रहा हूं बार-बार मत ठगे जाओ मुस्लिम भाइयों, मेरे साथ आ जाओ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।