Why no FIR on Dalit daughter allegation Brij Bhushan Sharan Singh spoke about Chandrashekhar दलित बेटी के आरोप पर FIR क्यों नहीं? बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद चंद्रशेखर पर उठाए सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दलित बेटी के आरोप पर FIR क्यों नहीं? बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद चंद्रशेखर पर उठाए सवाल

कैसरगंज लोकसभा सीट के पूर्व भाजपा सांसद अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब जब एक दलित की बेटी आरोप लगा रही तो आरोपी सांसद पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हो रही?

Sun, 15 June 2025 07:22 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोंडा
share
दलित बेटी के आरोप पर FIR क्यों नहीं? बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद चंद्रशेखर पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट के पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब जब एक दलित की बेटी आरोप लगा रही तो आरोपी सांसद चंद्रशेखर पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हो रही?

पूर्व भाजपा सांसद रविवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जाट परिवार की पहलवान बेटियों द्वारा जब उन पर गंभीर आरोप लगाए गए तो उन्होंने न्यायपालिका में लड़ाई लड़ी पर बेगुनाह साबित हुए। जबकि आरोपों के दौरान सांसद चंद्रशेखर ने उन्हें खींचकर ले जाने तक का अर्नगल बयान दिया था। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अब जबकि एक दलित परिवार की बेटी चंद्रशेखर पर आरोप लगा रही तो सभी बड़े नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने पर जोर देते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर किसी दूसरे समुदाय की लड़की होती तो अब तक सोशल मीडिया पर तूफान मच चुका होता लेकिन आज चुप्पी है। क्योंकि वह उस समाज से है जो पहले से दबा कुचला माना जाता है। विपक्ष समेत बड़े पार्टी के नेता सब इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही एफआईआर दर्ज कराकर जो सच्चाई सामने आए उस पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DFO के तबादले से खुश ग्रामीणों ने की आतिशबाजी, नोटिस मिलने से थे नाराज
ये भी पढ़ें:कैफे में वेज रोल को लेकर बवाल, ऑर्डर में देरी होने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि जांच के बाद ये नहीं कह रहा कि दोषी को फांसी पर लटका दिया जाए। लेकिन यह दलित की बेटी का सवाल है। कमजोर वर्ग के बेटी का सवाल है। इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जांच में जो निकले उसके बाद विधिक कार्रवाई होनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।