Mayawati hits back at Chandrashekhar statement gives clarification on Akash Anand चंद्रशेखर के बयान पर मायावती का पलटवार, आकाश आनंद पर दी सफाई, किसे कहा-बरसाती मेंढ़क, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चंद्रशेखर के बयान पर मायावती का पलटवार, आकाश आनंद पर दी सफाई, किसे कहा-बरसाती मेंढ़क

चंद्रशेखर के बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने पलटवार किया। ऐक्स पर पोस्ट कर आकाश आनंद को लेकर सफाई दी। इसके अलावा मायावती ने बिना नाम लिए चंद्रशेखर पर हमला भी बोला।

Mon, 2 June 2025 01:35 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
चंद्रशेखर के बयान पर मायावती का पलटवार, आकाश आनंद पर दी सफाई, किसे कहा-बरसाती मेंढ़क

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिना नाम लिए चंद्रशेखर के बयान पर पलटवार किया है। आकाश आनंद पर सफाई दी। मायावती ने चंद्रशेखर नाम लिए बिना तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि वैसे भी कांग्रेस, भाजपा व सपा आदि पार्टियों के सहारे व इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता व बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन व दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद व मंत्री क्यों ना बन जाएं इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।

मायावती ने ऐक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चताप करने पर उन्हें वापस लेने की परम्परा है। इसी क्रम में आकाश आनन्द के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक।

पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनन्द बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी के आत्म-सम्मान के कारवाँ को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे अर्थात पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आकाश आनंद को मजबूरी में रखा और निकाला जा रहा : चंद्रशेखर आजाद

आपको बता दें कि रविवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बयान दिया था कि कि आकाश आनंद को जनता नकार चुकी है। मजबूरीवश उन्हें निकाला और लिया जा रहा है। उनके पास कोई विकल्प नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का मैं सम्मान करता हूं। कांशीराम और डा. भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहेब कहते थे कि मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज दो घंटे एक होकर समाज के लिए खड़ा नहीं हो सकता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।