Road Rage in Hapur Criminals Unleash Terror on Meerut-Bulandshahr Highway Rob Car Occupants at Gunpoint यूपी में रोडरेज: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों की दहशत, गन प्वाइंट पर लेकर कार सवारों से की लूटपाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रोडरेज: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों की दहशत, गन प्वाइंट पर लेकर कार सवारों से की लूटपाट

हापुड़ में हाईवे पर रोडरेज और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। छह मई की रात करीब दस बजे कार सवार बदमाशों ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक होटल के पास एक कार सवार में युवकों पर हमला बोल दिया।

Fri, 8 May 2026 07:17 PMDinesh Rathour हापुड़
share
यूपी में रोडरेज: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों की दहशत, गन प्वाइंट पर लेकर कार सवारों से की लूटपाट

Hapur News: यूपी के हापुड़ में बदमाशों के आतंक से दहशत फैल गई। हाईवे पर रोडरेज और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। छह मई की रात करीब दस बजे कार सवार बदमाशों ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक होटल के पास एक कार सवार में युवकों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकते हुए शीशे तोड़ डाले और फायरिंग कर दी। बदमाश, कार सवार युवकों से 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूटकर ले गए। पुलिस दो दिन बाद भी आरोपियों को नहीं खोज पाई है। पी़ड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस, हमलावरों को खोजने का दावा कर रही है।

हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 मेरठ बाईपास पर चार दोस्त एक कार में सवार होकर गाजियाबाद के मोदीनगर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की कार पीछे से आ रही थी। लाल रंग की कार में सवार युवकों ने शीशे खोल रखे थे। इस कार में सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए मोदीनगर निवासी युवकों की कार को ओवरटेक करते हुए हथियारों के बल पर रोक लिया। सरेराह हाईवे पर कार को रोक कर पत्थर से शीशे तोड़े और फायरिंग करते हुए कार सवार युवकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने युवकों से करीब 20 हजार रुपये, सोने की चेन लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस, पीड़ित युवकों को थाने ले आई जहां तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर; 4 सगे भाइयों ने चाकू से गोदा

यह दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोरी निवासी शिवम की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बताया गया है कि 6 मई की रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त सादिक, साकिर और सावेज के साथ मेरठ बाईपास पर ग्राम पटना के पास होटल पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इसी बीच एक लाल रंग की कार वहां पहुंची जिसमें छह लोग सवार थे। कार सवारों ने पीड़ित और उसके साथियों से गाली गलौज कर दी। वह लोग अपने कार में सवार होकर अपने जाने लगे तो आरोपियों ने हाईवे पर अपनी कार से पीछा कर उनकी कार को रुकवा लिया और आरोपियों ने गाली गलौज कर बेल्ट, लात घूसों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की कार का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने फायरिंग भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सगे भाई रिश्तेदारों संग करते थे लूट, 400 कैमरे खंगालने के बाद पकड़ पाई पुलिस
ये भी पढ़ें:अवैध पिस्टल तस्करी गैंग में AMU के 2 छात्र; डकैती का बना रहे थे प्लान, 12 धराए

पीड़ित बोले, पुलिस ने जो बोला वह लिखा तहरीर में

पीड़ित पक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को 112 पर दी गई थी। थाने में जो पुलिस ने बोला वो लिखकर तहरीर दी गई। बाद में जो खुद तहरीर दी उसमें लूटपाट और बदमाशों द्वारा किए गए घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है। वहीं, सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।