Rashid Naseem was involved diamond business Dubai with bounty five lakh rupees on fugitive mastermind राशिद नसीम दुबई में कर रहा था हीरों का कारोबार, भगोड़े मास्टरमाइंड पर था पांच लाख का इनाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राशिद नसीम दुबई में कर रहा था हीरों का कारोबार, भगोड़े मास्टरमाइंड पर था पांच लाख का इनाम

निवेशकों से ठगी के बहुचर्चित मामले में शाइन सिटी समूह का मुख्य संचालक नेपाल के रास्ते दुबई भाग निकला और वहां हीरे का कारोबारी बन गया। उसके तार 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक रकम के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी से भी जुड़े थे।

Fri, 27 Feb 2026 08:59 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
राशिद नसीम दुबई में कर रहा था हीरों का कारोबार, भगोड़े मास्टरमाइंड पर था पांच लाख का इनाम

Lucknow News: निवेशकों से ठगी के बहुचर्चित मामले में शाइन सिटी समूह का मुख्य संचालक नेपाल के रास्ते दुबई भाग निकला और वहां हीरे का कारोबारी बन गया। उसके तार 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक रकम के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी से भी जुड़े थे। ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि राशिद नसीम दुबई में मेहुल चोकसी के साथ मिलकर हीरों का कारोबार कर रहा है और इसके लिए राशिद ने लंदन के पते पर अपनी एक फर्म का पंजीकरण भी कराया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन आर्गनाइजेशन, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) मिलकर शाइन सिटी मामले में जांच कर रही थी। जांच एजेंसियां लंबे समय से दुबई में बैठे राशिद नसीम का प्रत्यर्पण कराने के प्रयास में थीं। शाइन सिटी संचालकों के विरुद्ध दर्ज 554 से अधिक मुकदमों की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के निवेशकों को लुभावनी स्कीम पर प्लाट देने का झांसा देकर शाइन सिटी समूह ने ठगी का जाल बिछाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का भगोड़ा राशिद नसीम UAE में गिरफ्तार, 1000 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोपी

निवेशकों को झांसा देकर करोड़ों की ठगी करके भागा था राशिद

शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य संचालक राशिद नसीम ने निवेशकों को रियल एस्टेट की आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी और भाग निकला। ईडी व अन्य जांच एजेंसियां लंबे समय से धोखेबाज शाइन सिटी संचालक राशिद नसीम के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए लगातार पैरवी कर रही है। विशेष न्यायालय (पीएमएलए), लखनऊ के न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम-2018 (फ्यूजिटिव इकोनामिक अफेंडर्स एक्ट-2018) के तहत राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। इससे पूर्व उद्योगपति विजय माल्या व हीरा कारोबारी नीरव मोदी समेत लगभग 10 आरोपितों को इस कानून के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। ईडी अधिकारियों का दावा था कि उत्तर प्रदेश में यह पहला मामला है, जब किसी आरोपित को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाला, टैक्स चोरी या कुछ और, 12 बैंकों से निकले 1600 करोड़; लूट कांड में खुलासा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप तस्करी: शुभम का करीबी मनोज यादव भी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बनाई

2019 में नेपाल के रास्ते भागा दुबई

ठगी का मुख्य आरोपित राशिद नसीम जून, 2019 में देश छोड़कर नेपाल के रास्ते दुबई भाग निकला। इसके लिए उसने जालसाजी से बनवाए गए दूसरे पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। ईडी ने प्रदेश में पहली बार नए कानून के तहत निवेशकों की डूबी रकम उन्हें वापस कराने के लिए जब्त संपत्तियों को नीलाम कराने की कार्यवाही शुरू की। एक अधिकारी के अनुसार इंटरपोल ने राशिद नसीम के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट, लुक आउट सर्कुलर व रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी राशिद नसीम ने उसके विरुद्ध चल रही कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया। ईडी ने निवेशकों से ठगी रकम से जुटाई गईं शाइन सिटी संचालकों की 267 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की है। ईडी ने राशिद नसीम व शाइन सिटी समूह के विरुद्ध दर्ज कराए गए 554 मुकदमों को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज अपनी जांच शुरू की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।