हवाला, टैक्स चोरी या कुछ और, ढाई साल में 12 बैंकों से निकले 1600 करोड़ रुपए; लूट कांड में बड़ा खुलासा
उन्होंने बताया कि घटना के दिन जाजमऊ के शिवान टेनरी कारोबारी महफूज ने फूलबाग स्थित IDBI बैंक से 3.20 करोड़ रुपए निकाले थे। झकरकटी में एक कमरे में रुपयों का बंटवारा हुआ। 24 लाख रुपए मो. वासिद और उसके साथी अरशद को दिए गए जो उन्हें महफूज के घर पहुंचाना था। इसी बीच श्याम नगर चौकी के पास लूट हो गई।

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां श्यामनगर में 24 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस लूटकांड की जांच में सामने आया कि ढाई साल में कानपुर के 12 बैंकों के 68 खातों से करीब 1600 करोड़ कैश निकाला गया। अब इतना कैश क्यों निकाला गया यह एक बड़ा प्रश्न है। हवाला, टैक्स चोरी या राष्ट्र विरोधी गतिविधि? कुछ भी हो सकता है। मामले की गहराई से जांच कर सच सामने लाने के लिए कानपुर पुलिस ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर मदद मांगी है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि घटना के दिन जाजमऊ के शिवान टेनरी कारोबारी महफूज ने फूलबाग स्थित आईडीबीआई बैंक से 3.20 करोड़ रुपए निकाले थे। झकरकटी में एक कमरे में रुपयों का बंटवारा हुआ। 24 लाख रुपए मो. वासिद और उसके साथी अरशद को दिए गए जो उन्हें महफूज के घर पहुंचाना था। इसी बीच श्याम नगर चौकी के पास लूट हो गई। इतनी बड़ी तादात में निकाली गई रकम कहीं हवाला, एंटी नेशनल एक्टिविटी, टैक्स चोरी से संबंधित तो नहीं, इसके लिए पुलिस ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर मदद मांगी है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूट के छह आरोपियों मूलगंज मिश्री बाजार निवासी अब्दुल रहमान, हीरामन का पुरवा निवासी शुभान खान, चमनगंज निवासी लारेब सिद्दीकी, हीरामन का पुरवा निवासी मो जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दो बदमाश हीरामन का पुरवा निवासी यासीन और मुजाहिद को गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मो. वासिद व उसका साथी अरशद कैश कैरी (एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना) का काम करते है।
16 फरवरी को मो. वाशिद के साथ बाइक सवार चार बदमाशों ने श्याम नगर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने मो. वासिद और अरशद पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद घायलों ने पहले 24 लाख फिर 8 लाख रुपए लूटने की बात कही, इसके बाद उन्होंने लूट की घटना से ही इंकार कर दिया था। इस घटना पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंची। लुटेरों से करीब 11 लाख रुपए बरामद हुए। इसी बीच जांच में सामने आया कि पिछले ढाई साल में 11 फर्मों ने 1600 करोड़ रुपए महफूज के खातों में जमा कराए। फर्म कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर की हैं। 12 बैंकों में 68 एकाउंट सामने आए हैं जिनसे यह पैसा नकद निकाला गया।




साइन इन