Insistent on marrying her boyfriend girlfriend climbs a high tension pole high voltage drama in Jaunpur प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; जौनपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; जौनपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद में युवती हाईवोल्टेज पारेषण लाइन के टावर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर उसे नीचे उतारा और परिजनों के हवाले कर दिया। युवती का प्रेमी से विवाद चल रहा था।

Fri, 13 March 2026 02:51 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, शाहगंज (जौनपुर)
share
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, हाईटेंशन पोल पर चढ़ी; जौनपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा

फिल्म ‘शोले’ में अपनी प्रेमिका बसंती को पाने के लिए वीरू यानी पानी की टंकी पर चढ़ा था। काफी मान मन्नौवल के बाद वह उतरा था, लेकिन जौनपुर में इसके ठीक उल्टा मामला हो गया। जौनपुर के शाहगंज के नटौली गांव में मंगलवार को दिन में एक ‘बसंती’ अपने ‘वीरू’ को पाने के लिए पारेषण लाइन वाले टॉवर पर चढ़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक उसका ड्रामा चला। हालांकि पुलिस ने समझाकर किसी तरह से नीचे उतारा और परिजनों के हवाले कर दी गई। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का आजमगढ़ जनपद के एक अन्य समुदाय के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था।

शादी से मना करने से परेशान थी प्रेमिका

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने परिजनों के जरिए शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में युवती ने समझौता कर लिया। जिसके बाद युवक जेल से छूट गया। युवक के बाहर आने के बाद युवती उसके घर जाकर शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन युवक चला गया। लेकिन युवक के मना करने पर वह परेशान हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने के बाहर दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम किया प्यार का इजहार
ये भी पढ़ें:कार से कूद कर भागी दुल्हन और उसकी सहेली, पीछे दौड़े दूल्हे के दोस्त

युवती ने 26 फरवरी को कराई थी जमानत

जानकारी के मुताबिक युवती ने कोर्ट में पैरवी कर 26 फरवरी को उसकी जमानत करवा दी। जेल से बाहर आने के बाद युवक मुंबई चला गया। इसके बाद युवती का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे वह काफी परेशान थी। मंगलवार दोपहर वह घर से निकली और आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव के सीवान में पहुंच गई। कुछ देर बाद वह वहां से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन के पोल पर चढ़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पकौड़ी खाने का मन है…कहकर पति को भेजा, इधर बस स्टैंड से फरार हो गई नई दुल्हन

हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती

यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाकर युवती को नीचे उतारा। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि एक युवती टावर पर चढ़ गई थी। उसे उतार लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को खंभे से उतारकर कार्रवाई करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।