Severe Heatwave Breaks Records in Rampur Maximum Temperature Hits 43 2 C सारे रिकॉर्ड टूटे, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, Rampur Hindi News - Hindustan
More

सारे रिकॉर्ड टूटे, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Rampur News - रामपुर में रविवार को भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग घरों में दुबके रहे, और चिकित्सकों ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, खासकर डायरिया के मामलों में। बिजली कटौती ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

Sun, 26 April 2026 10:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share
सारे रिकॉर्ड टूटे, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

रामपुर। भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री पर रहा। अभी एक - दो दिन ऐसे हालात बने रहने के आसार हैं। बुधवार से राहत की संभावना है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार सुबह से ही गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर में लू के तेज थपेड़ों ने सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया। लोग घरों में दुबके रहे, जरूरी काम से निकले तो पूरी सतर्कता बरते हुए। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें, ढीले कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार

जिले के स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष कक्ष तैयार कर लिए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी यही हालात बने रह सकते हैं, लेकिन बुधवार से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रही मरीजों की भीड़भीषण गर्मी के मद्देनजर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की खासी भीड़ रही। वहीं भीषण गर्मी के कारण स्टॉफ की भी हालत खराब हो रही है। भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।शहर से देहात तक बिजली कटौती, लोगों का जीना मुहालरामपुर। जिस तरह दिन व दिन गर्मी का सितम बढ़ रहा है। वही उसके साथ-साथ ही बिजली की समस्या बढ़ गई है। एक तरफ तो लोग गर्मी को लेकर परेशान है। वही दूसरी ओर बिजली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शासन का आदेश है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी लेकिन मौजूदा समय में विभाग के द्वारा बिजली की अघोषित कटौती होने लगी है। कभी पेड़ों की कटाई-छटाई तो कभी लाइन की मरम्मत के नाम पर बिजली गुल कर दी जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को मात्र दस घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। वहीं, देहात क्षेत्र में भी कटौती का तो और बुरा हाल है। उपभोक्ताओं के अनुसार, उन्हें केवल पांच-छह घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं शासन का आदेश है कि अधिकारी अपना सीयूजी नंबर उठाएंगे। लेकिन रामपुर में बिजली विभाग के कुछ अधिकारी फोन उठाने से बचते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काशीपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी शुरू हुई बिजली कटौती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।