आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार
Bahraich News - बहराइच में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे मानसिक परेशानियों के साथ-साथ बच्चों में डायरिया की समस्या बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। अभिभावकों को बच्चों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।

बहराइच,संवाददाता। जिले में सूर्यदेव के कड़े तेवरों से आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। आसमान से बरस रही आग के बीच चल रही हवाएं लोगों के पूरे बदन को झुलसा रही हैं। लोगों का जैसे-तैसे दिन बीत जा रहा है,लेकिन रात को भी सुकून न मिलने से मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। मौसम विभाग अगले दो दिन तराई के मैदानी इलाके में प्रचंड गर्मी पड़ने व लू के थपेड़े से सजग रहने की एडवाइजरी जारी किया है। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन का पारा 43 व रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
यानि अप्रैल माह में रविवार का दिन व रात दोनों अब तक के सबसे गर्म रहा है। जोकि सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। यह तापमान अगले दो दिन में दो डिग्री और बढ़ सकता है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े की वजह से शहर की सड़कों पर दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात दिखे। दूर तक एक भी आदमी आवागमन करता हुआ नहीं नजर आया। जरूरी कामों से बाहर निलने वाले लोग चेहरे को पूरी तरह से सूती कपड़े से ढककर ही निकले। राहगीर प्यास बुझाने को ठंडे पेय पदार्थों व गन्ने के रस का सहारा लेते दिखे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जगह-जगह रुककर विश्राम करने को विश हुए। टैक्सी स्टेंडों पर भी लोग धूप से बचते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि निचले झोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं और प्रति चक्रवात के कारण लू की तीव्रता तराई क्षेत्र में बढ़ी है। अभी दो दिन तराई में सूरज आग उगलेगा। अधिकतम तापमान 45 के आसपास पहुंच सकता है। रात का पारा 26 तक जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद राहत के आसार नजर आ रहे हैं।बच्चों की बिगड़ रही सेहत, डायरिया का बढ़ा प्रकोप:मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके त्रिपाठी बताते हैं कि तापमान 40 से पार होने की वजह से सर्वाधिक चपेट में बच्चे आ रहे हैं। पानी की कमी की वजह समेत अन्य कारणों से डायरिया की जद में आ रहे हैं। दो दिनों में करीब 20 बच्चे उल्टी-दस्त से प्रभावित वार्ड में भर्ती किए गए हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों अभिभावक बच्चों का अधिक ध्यान रखें। प्रदूषित व फास्ट फूड खिलाने से पूरी तरह से बचें। यह खानपान उनको बीमार कर सकता है।खुद भी जुंक फूड का सेवन न करें। नियमित अंतराल में पानी पीते रहें। इससे मानी की कमी नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन