Severe Heatwave Hits Kashipur Power Cuts and Low Voltage Troubles काशीपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी शुरू हुई बिजली कटौती, Kashipur Hindi News - Hindustan
More

काशीपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी शुरू हुई बिजली कटौती

इन दिनों धूप की तपिश बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों को हलकान कर दिया है। गेहूं कटाई खत्म होने के

Sun, 26 April 2026 05:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share
काशीपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी शुरू हुई बिजली कटौती

अनुराग गंगोला, काशीपुर। शहर में धूप की तपिश लगातार बढ़ रही है। इससे लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गेहूं कटाई खत्म होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट बना हुआ है, और अब शहर में भी बिजली गुल होने लगी है। बिजली आने पर भी लो वोल्टेज की समस्या लोगों को राहत नहीं दे रही। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता लेकर बाजार जा रहे हैं। स्कूलों में छुट्टी का समय भी बदल दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर अब डेढ़ बजे के बजाय दोपहर 12 बजे ही छुट्टी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक तरफ गर्मी का सितम तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने रुलाया

रविवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप के कारण लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या अचानक घट गई है। वहीं, लो वोल्टेज के कारण घरों में पानी की मोटर भी सही से काम नहीं कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह रातभर बिजली गुल रहने की समस्या बनी हुई है। विद्युत विभाग के पूर्व सूचना न दिए जाने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बिजली दे रही दगा पढ़ाई और कारोबार पर असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।