आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार
Bahraich News - बहराइच में सूर्यदेव की तपिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान 43°C और रात का 24°C रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन लू की चेतावनी जारी की है। लोग सूती कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

बहराइच,संवाददाता। जिले में सूर्यदेव के कड़े तेवर से आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। आसमान से बरस रही आग के बीच चल रही हवाएं लोगों के पूरे बदन को झुलसा रही हैं। लोगों का जैसे-तैसे दिन बीत जा रहा है, लेकिन रात को भी सुकून न मिलने से मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। मौसम विभाग अगले दो दिन जिले में प्रचंड गर्मी पड़ने व लू के थपेड़े से सजग रहने की एडवाइजरी जारी किया है। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन का पारा 43 व रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
यानि अप्रैल माह में रविवार का दिन व रात दोनों अब तक के सबसे गर्म रहा है। जोकि सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है। यह तापमान अगले दो दिन में दो डिग्री और बढ़ सकता है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े की वजह से शहर की सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई दिए। जरूरी कामों से बाहर निलने वाले लोग चेहरे को पूरी तरह से सूती कपड़े से ढककर ही निकले। राहगीर प्यास बुझाने को ठंडे पेय पदार्थों व गन्ने के रस का सहारा लेते दिखे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जगह-जगह रुककर विश्राम करने को विश हुए। टैक्सी स्टेंडों पर भी लोग धूप से बचते नजर आए। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री बेहाल नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि निचले झोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं और प्रति चक्रवात के कारण लू की तीव्रता तराई क्षेत्र में बढ़ी है। अभी दो दिन सूरज आग उगलेगा। अधिकतम तापमान 45 के आसपास पहुंच सकता है। रात का पारा 26 तक जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद राहत के आसार नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन