रामपुर में पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से तपे लोग
Rampur News - रामपुर में अप्रैल में गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है, सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों के कारण लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों को दोपहर में बाहर न निकलने और हाइड्रेट रहने की सलाह दी है। त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।

रामपुर। रामपुर में अप्रैल में मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। ऊपर से चल रही गर्म हवाओं ने हर किसी को झुलसाया। इससे बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। इस समय चटक धूप के साथ र्म हवाएं चल रही हैं। सोमवार को करीब साढ़े छह बजे से ही धूप खिलने लगी। दोपहर होने तक गर्मी ने प्रचंड रूप अख्त्यिार कर लिया। लू के थपेड़े और गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे।सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही बजे के आसपास निकली धूप में काफी तपिश रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जिससे हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।गर्मी में बढ़ रहे त्वचा रोगीगर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ त्वचा के मरीज काफी अधिक बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 100 के करीब मरीज त्वचा संबंधी आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. दशरथ सिंह बताते हैं कि इस समय हाथों को बार-बार धोते रहना चाहिए। कटे हुए फल नहीं खाने चाहिए और ठेलों पर खुले में बिक रहे पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह सेहत को बिगाड़ सकते हैं।यह भी जानें40 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का अधिकतम तापमान।23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जिले का न्यूनतम तापमान।136 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा।11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएंजिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीजनपद में बढ़ते तापमान एवं आगामी दिनों में संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार यह एडवाइजरी आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जारी की गई है।दोपहर में बाहर निकलने से बचेंएडवाइजरी के अंतर्गत नागरिकों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं एवं शरीर को हाइड्रेट रखें। हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें तथा सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।बच्चों, बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यानबच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों एवं पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की भी अपील की गई है। घरों में खिड़कियों पर पर्दे या कूलिंग सामग्री लगाकर अंदर का तापमान नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है।लू के लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज कराएंअत्यधिक गर्मी के दौरान भारी एवं तैलीय भोजन से बचने तथा हल्का एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है। यदि किसी व्यक्ति में लू लगने के लक्षण जैसे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करें : डीएमजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जारी एडवाइजरी का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन