आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग
Bulandsehar News - आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग

जिले में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तपिश और उमस के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ती तपिश के कारण अब दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई कि राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया।
हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा सामान्य रहने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत महसूस हुई, लेकिन दिन के समय उमस और तपिश ने चैन छीन लिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिन और भी भीषण गर्मी हो सकते हैं। आगामी दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण फिलहाल राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।- ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांगगर्मी से बचने के लिए लोग अब विभिन्न उपाय करने लगे हैं। दोपहर के समय बाजारों में गन्ने का रस, बेल का शरबत और शिकंजी की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और छाते का प्रयोग कर धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन