सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
Rampur News - भाजपा के स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर के नेतृत्व में कई गांवों में जनसंपर्क एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए, जिसमें पौधरोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

स्वार। भाजपा के स्थापना दिवस एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 जून से 14 जून तक चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर के नेतृत्व में सेक्टर लखीमपुर, मुंशीगंज, छपरा, रुस्तमनगर और इमरतपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी तथा प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया।
इस दौरान अमित सक्सेना, हरीश मौर्य, हरि सिंह लोधी, राजीव वर्मा, राकेश कश्यप, राजेंद्र सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन