प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे, सांसद ने किया विशेष जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सांसद ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया।

मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के, कार्यक्रम के तहत सोमवार को विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सांसद ने शाहपुर में संजय जायसवाल, चैनपुर में शंभू साव, मेदिनीनगर के शांतिपुरी में डॉ. पीएल पांडेय, सुदना में कवि रविशंकर पांडेय तथा हमीदगंज में डॉ. मनीष पासवान के आवास पर पहुंचकर संवाद किया। चैनपुर में धीरज गुप्ता के घर दोपहर का भोजन करते हुए संवाद किया।
अभियान के क्रम में सांसद ने चैनपुर स्थित स्प्रिंगफील्ड इंटरनेशनल स्कूल एवं मेदिनीनगर के कचरवा डैम परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की सफाई पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं तथा इनके स्थान पर कपड़े एवं कागज से बने थैलों का उपयोग किया जाना चाहिए। प्रगति पथ यात्रा, के तहत सांसद ने मेदिनीनगर के बाइपास रोड, पोखराहा मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय पोखराहा एवं जुडको से निर्माणाधीन मेदिनीनगर फेज-2 पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजयानंद पाठक, विभाकर नारायण पांडेय, अविनाश वर्मा, प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, शिवकुमार मिश्रा, ईश्वरी पांडेय, अविनाश सिन्हा, भोला पांडेय, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंह, शशिभूषण पांडेय, जय दुबे, धीरज गुप्ता, मनीष पांडेय, रुपेश कुमार, सुदेश्वर चौधरी, आनंद सिंह, राघवेंद्र तिवारी, विजय शर्मा, विजय पाठक, मुकेश अग्रवाल, रंजन अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन