Awareness Campaign on Government Schemes Launched in Hathras विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक, Hathras Hindi News - Hindustan
More

विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

Hathras News - हाथरस में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Tue, 9 June 2026 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक -(A) हाथरस: केंद्र सरकार के सफल एवं जनहितकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन की मंशा के अनुरूप सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष विषयक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विकास खंड मुरसान ग्राम पंचायत रायक, नगला लच्छी, सैयनपुर, अर्जुनपुर में जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्याक्रमों में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। साथ ही आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

आयोजित बैठक में सहायक विकास अधिकारियों (ग्राम्य विकास) ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्रामवासी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सभी विभाग लगाएं अपना स्टॉल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।