Rampur joint director health deteriorated while bathing Ganges at Brijghat and he died hospital बृजघाट पर गंगा स्नान के दौरान रामपुर के संयुक्त निदेशक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बृजघाट पर गंगा स्नान के दौरान रामपुर के संयुक्त निदेशक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम

हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बुधवार को गंगास्नान के दौरान संयुक्त निदेशक बच्चू सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उनको पुलिस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

Wed, 25 Feb 2026 07:16 PMDinesh Rathour बृजघाट(हापुड़)
share
बृजघाट पर गंगा स्नान के दौरान रामपुर के संयुक्त निदेशक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम

हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बुधवार को गंगास्नान के दौरान संयुक्त निदेशक बच्चू सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उनको पुलिस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बच्चू सिंह संयुक्त निदेशक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग रामपुर में तैनात थे। उनकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई तो वह हापुड़ पहुंच गए।

मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले 52 वर्षीय पीसीएस बच्चू सिंह कई वर्ष से प्रयागराज में परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। करीब छह माह से वह रामपुर में मुद्रण एवं लेखन सामग्री संयुक्त विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता के सिर में मारी गोली, फिर बाथरूम में आरी से काटा शव, लखनऊ का नीला ड्रम कांड

स्वास्थ्य खराब होने पर पत्नी को किया था फोन

गंगा किनारे मौजूद लोगों के अनुसार बुधवार सुबह को बच्चू सिंह अकेले ही ब्रजघाट पहुंचे, जहां गंगा में स्नान करते और कभी नाव में ऊपर बैठ जाते। काफी देर तक स्नान करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने मुरादाबाद में तैनात पति के सुरक्षाकर्मी को मामले की जानकारी दी। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत को मामले की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पलट देंगे-पलट देंगे बोल पलट दी बस, हादसे से ठीक पहले ड्राइवर का हो रहा था झगड़ा

प्रयागराज से हापुड़ के लिए निकले परिजन

सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बच्चू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग प्रयागराज से हापुड़ के लिए रवाना हो गए। हालांकि मृतक के कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच भी गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि संयुक्त निदेशक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीपीआर देकर जान बचाने का किया प्रयास

गंगा नगरी में संयुक्त निदेशक बच्चू सिंह की हालत बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रकांत ने उनको सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को हत्या की साजिश में फंसाने का ऑडियो वायरल, केस दर्ज

हमेशा स्टेशन पर छोड़ने जाता था कर्मचारी, मगर कल रात अकेले निकले संयुक्त निदेशक

राजकीय मुद्रणालय के ज्वाइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का के निधन की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। स्टाफ स्तब्ध है, वहीं प्रेस कर्मियों में शोक की लहर है। मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के बाजरा गांव निवासी बच्चू सिंह प्रयागराज (इलाहाबाद) से स्थानांतरित होकर रामपुर आए थे और एक नवंबर 2023 को यहां गवर्नमेंट प्रेस के संयुक्त निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। बुधवार को उनके निधन की खबर से सब स्तब्ध हैं। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जब भी उनको घर जाना होता था तो विभाग का कर्मी कार से छोड़ने के लिए स्टेशन जाता था मगर मंगलवार की रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। उन्होंने दिन में ही खाना बनाने आने वाले कर्मी से भी खाने के लिए मना कर दिया था।

कैसे पहुंचे ब्रजघाट,पुलिस जांच में जुटी

रामपुर। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चू सिंह किन परिस्थितियों में ब्रजघाट पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही रामपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।