पिता के सिर में गोली मारकर उड़ाया भेजा, फिर बाथरूम में आरी से काटा था शव, लखनऊ नीला ड्रम कांड
लखनऊ नीट (NEET) छात्र अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ब्लिंकिट से मंगाए गए चाकू और बाजार से खरीदी आरी से पिता के शव के टुकड़े किए। शव को नील ड्रम में डालकर केमिकल से जलाने की तैयारी भी कर रखी थी।

मेरठ में के बाद अब लखनऊ में हुए नीला ड्रम कांड ने लोगों को हैरान कर दिया है।आशियाना के बंगला बाजार में शराब व पैथोलॉजी कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या करने वाले उनके बेटे अक्षत से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो कई खुलासे हुए हैं। अक्षत ने पिता को सोते समय सिर में गोली मारी थी। गोली से उनका भेजा उड़ गया था और कमरे में मांस से लोथड़े फैल तक गए थे। इसके बाद शव बाथरूम में घसीट कर ले गया। वहां आरी और चाकू से हाथ-पैर काटकर अलग किया। शव के टुकड़े एक बोरी में रखे। अगले दिन कार से बोरी ले जाकर सदरौना में नहर किनारे झाड़ियों में छिपाया था। पुलिस टीम अक्षत को घटनास्थल उसके घर ले गई तो उसने सबकुछ बयां कर दिया। शव को नीले ड्रम में डालकर एसिड से जलाने की तैयारी कर रखी थी।पूछताछ में बताया कि हत्या से पहले उसने ब्लिंकिट से चाकू मंगाया था और नीला ड्रम के साथ आरी खुद बाजार से खरीद कर लाया था।
आशियाना पुलिस टीम हत्यारोपित अक्षत को मंगलवार सुबह सदरौना लेकर पहुंची थी। सदरौना ने वह नहर किनारे झाड़ियों में पुलिस को ले गया। वहां एक बोरी रखी मिली। बोरी में मानवेंद्र के कटे हुए हाथ-पैर रखे थे। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान अक्षत ने बताया कि 19 फरवरी को देर रात पिता से उसका नीट की पढ़ाई को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बेडरूम में सो गए थे।
अक्षत पुलिस टीम को बेडरूम में ले गया। उसने बताया कि पापा यहां बेड पर सो रहे थे। 20 फरवरी को तड़के करीब 4:30 बजे उसने राइफल उठाई। पापा के सिर से सटाकर उन्हें गोली मार दी। बिस्तर और कंबल में मांस से लोथड़े चिपक गए थे। गोली की आवाज सुनकर बहन कृति जाग गई। उसने विरोध किया तो उसे धमकाया। वह चुप हो गई थी। पिता का शव खींचकर बाथरूम में ले गया। वहां आरी और चाकू से हाथ-पैर काटे। मांस के लोथड़े बोरी में भरे फिर कार की डिग्गी में रख आया था।
कमरे में की सफाई की। दोपहर वह बोरी नहर किनारे झाड़ियों में छुपा आया था। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि आरोपी अक्षत को उसके घर ले जाकर मौका मुआयना किया गया। घटना के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद नहर के पास से उसके पिता के हाथ पैर बरामद कर लिए गए हैं।
खून से सनी तकिया और कंबल जलाए
अक्षत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गोली मारने से कंबल, चादर और तकिया पर खून लग गया था। मांस के लोथड़े चिपक गए थे। वह सब भी वह बोरी में भरकर सदरौना में नहर किनारे ले गया था। वहां सब कुछ जला दिया था। पुलिस ने अधजले कपड़े और राख आदि भी बरामद कर ली है।
ब्लिंकिट से मंगाई दो चाकू, आरी-ड्रम खरीदकर लाया था
पुलिस की पूछताछ में अक्षत ने बताया कि उसने पिता की हत्या के लिए एक दिन पहले ब्लिंकिट से दो चाकू मंगवाए थे। वह डिलीवरी ब्वाय लेकर आया था। आरी और ड्रम वह खुद बाजार से खरीदकर लाया था। आरी और ड्रम खरीदने से संबंध में पुलिस ने साक्ष्य भी जुटा लिए है।




साइन इन