UP Shamli Case Against Three Audio viral Planning murder case against Former Zila Panchayat President पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को हत्या की साजिश में फंसाने का ऑडियो वायरल, तीन के खिलाफ केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को हत्या की साजिश में फंसाने का ऑडियो वायरल, तीन के खिलाफ केस

यूपी के शामली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने दो लोगों के खिलाफ साजिश कर हत्या के झूठे मामले में फंसाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष ने इससे जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप लगाया।

Tue, 24 Feb 2026 10:32 PMSrishti Kunj संवाददाता, शामली
share
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को हत्या की साजिश में फंसाने का ऑडियो वायरल, तीन के खिलाफ केस

यूपी के शामली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने दो लोगों के खिलाफ साजिश कर हत्या के झूठे मामले में फंसाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष ने इससे जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य के तौर पर इसे पुलिस को सौंपा है। हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गांव जसाला निवासी भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह में बड़े पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने एसपी शामली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक वायरल ऑडियो में कैराना थाना क्षेत्र के बराला गांव निवासी नदीम और एक अन्य व्यक्ति के बीच बातचीत है जिसमें किसी की हत्या कर उन्हें झूठा फसांने की योजना है। एसपी शामली के आदेश पर पुलिस ने नदीम निवासी बरवाला, नाहिद हसन पता अज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले की बीएसए से देर रात तक पूछताछ, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिए

इकरा हसन पर बयानबाजी को लेकर चर्चा में आया था रोहित प्रधान

वायरल ऑडियो में जिस रोहित प्रधान की हत्या के साजिश की बात हो रही है वह सहारनपुर के हिंदू संगठन से जुड़ा है। गांव छापुरा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में अक्टूबर 2025 में सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी को लेकर वह चर्चा में आया था। इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर रोहित प्रधान सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाम की स्पेलिंग में गलती और पेंशन के लिए 45 साल भटकी, महिला को HC से राहत मिली

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, मनीष चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कैराना की जनता से मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है, इससे विपक्षी बौखलाए हुए हैं। मुझे रोकने के लिए लगातार साजिश की जा रही है। इस संबंध में एक ऑडियो वायरल हुआ जिसे गंभीरता से लेते हुए मैंने एसपी शामली से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पीसीएस अफसर ने मांगा वीआरएस, एसडीएम ने वजह क्या बताई?

एफआईआर में संशय, कौन नाहिद हसन

दर्ज मुकदमे में नदीम के नाम-पता पूरा दर्ज है जबकि नाहिद हसन के पिता एवं निवास स्थान को अज्ञात में दर्शाया है। मनीष ने आरोप लगाया है कि ऑडियो में बातचीत कर रहे आरोपी नाहिद हसन के समर्थक हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद नाहिद हसन की डिटेल स्पष्ट होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।