rail passengers please note 40 trains passing through gorakhpur may be cancelled diversion of more than 50 train in june रेल यात्री जरा ध्यान दें, जून में गोरखपुर से गुजरने वाली 40 ट्रेनें हो सकती हैं रद्द; 50 से अधिक का डायवर्जन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेल यात्री जरा ध्यान दें, जून में गोरखपुर से गुजरने वाली 40 ट्रेनें हो सकती हैं रद्द; 50 से अधिक का डायवर्जन

गर्मी के दिनों में एनईआर के गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली 40 ट्रेनें जून महीने में रद्द हो सकती हैं। 50 से अधिक ट्रेनों का डायवर्जन हाे सकता है। जिन ट्रेनों के निरस्तीकरण का शेड्यूल बोर्ड भेजा गया है, उनमें गोरखपुर-मुम्बई, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, जनसेवा, जननायक भी शामिल हैं। 

Wed, 15 April 2026 07:59 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
रेल यात्री जरा ध्यान दें, जून में गोरखपुर से गुजरने वाली 40 ट्रेनें हो सकती हैं रद्द; 50 से अधिक का डायवर्जन

UP News: यदि आपने गर्मी की छुट्टियों या उससे बाद गोरखपुर से चलने या गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा प्लान कर रखी है तो इस खबर पर जरा ध्यान दें। जून में गोंडा-बुढ़वल रूट पर मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। हालांकि, अभी लखनऊ मंडल के ब्लॉक प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने पर गर्मी के दिनों में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, गोंडा से बुढ़वल तक थर्ड लाइन का काम पूरा हो जाने के बाद इसके एनईआई की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए लखनऊ मण्डल ने 15 जून से 15 जुलाई तक के लिए ब्लॉक मांगा है। ब्लॉक मिलने पर इस दौरान गोरखपुर से गुजरने वाली करीब 40 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि 50 से अधिक का डायवर्जन करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी 29 से इस डेट तक रद्द, जानें इन ट्रेनों के बारे में भी

इन ट्रेनों का भेजा गया प्रस्ताव

जिन ट्रेनों के निरस्तीकरण का शेड्यूल बोर्ड भेजा गया है, उनमें गोरखपुर-मुम्बई, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, जनसेवा, जननायक के साथ ही प्रमुख रूटों की स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही 25 जोड़ी ट्रेनों के डायवर्जन का शेड्यूल भी भेजा गया है। इससे उन यात्रियों को काफी असुविधा होगी, जिन्हें छुट्टियों में बाहर जाना होगा या दिल्ली, मुम्बई से वापस गोरखपुर आना होगा।

एनईआर में यात्रियों की संख्या में हुई है रिकॉर्ड वृद्धि

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे ने 2025-26 में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक अप्रत्याशित रूप से 21 फीसदी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 2.89 करोड़ अधिक यात्रियों ने एनईआर से यात्रा की। यह एनईआर के लिए अब तक का रिकॉर्ड है। पूर्वोत्तर रेलवे ने पिछले दिनों नए वित्तीय वर्ष में यात्रियों की संख्या को लेकर यह रिपोर्ट जारी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लेटफार्म पर कहां ट्रेन का इंतजार करना सही? NER ने आपके के लिए बनाया ये सिस्टम
ये भी पढ़ें:होली पर NER की बड़ी तैयारी, रिकॉर्ड 62 स्पेशल ट्रेनें; फेरे बढ़ाने का भी इंतजाम
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 2 शहरों में आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, NER के प्रस्ताव पर सहमति

पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों के साथ अन्य प्रमुख नगरों के लिए यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में जहां 17.51 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं 2025-26 में 20.04 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। यह 21 फीसदी अधिक है।

32 जोड़ी ट्रेनों में बढ़े साधारण श्रेणी के 75 कोच

गोरखपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली 32 जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 75 कोच लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।